30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक से अधिक दबंग है यह बाहुबली, तीन बार हुई कुर्की, घोषित किया ईनाम, फिर भी साल भर से सुराग नहीं लगा पायी पुलिस

ईनाम ढाई लाख करने के लिए भेजा जा चुका है प्रस्ताव, इसके बाद भी पुलिस ने लगा पायी है पता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 May 2018, 4:13 PM IST

Bahubali Ashraf Ahmed

Bahubali Ashraf Ahmed

वाराणसी. एक ऐसा बाहुबली है जिसको खोजने के लिए जिले भर की पुलिस लगायी गयी थी लेकिन उसका सुराग तक नहीं लग पाया है। बाहुबली के आवास पर पुलिस ने तीन बार कुर्की की भी कार्रवाई की है साथ ही 12 हजार का ईनाम भी रखा था इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पायी है। बाहुबली के आगे पुलिस का जब सारा नेटवर्क ध्वस्त हो गया तो अधिकारियों ने शासन से ईनाम की राशि ढाई लाख करने की संस्तुति कर दी। इसके बाद भी पुलिस इस बाहुबली को पकड़ नहीं पायी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ क्राइम, बदमाशों ने युवक को गोली मारी


हम बात कर रहे हैं इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ की। 37 मामलों में वांछित पूर्व विधायक अशरफ को पकडऩे के लिए पुलिस ने तमाम प्रयास किये हैं लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ पर इलाहाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, धमकी, हत्या का प्रयास, रंगदारी आदि कई आपरधिक दर्ज हैं। माना जाता है कि अतीक अहमद से अधिक दबंग उनका भाई अशरफ है। आरोपों की माने तो राजू पाल की हत्या अशरफ ने की थी और जिस तरह से चलती सड़क पर विधायक राजू पाल को मारा गया था वैसी घटना कम ही होती है। इलाहाबाद में क्राइम ग्राफ चरम पर पहुंच गया है इसके बाद भी यूपी पुलिस सारी ताकत लगा कर बाहुबली अशरफ को नहीं पकड़ पायी है।
यह भी पढ़े:-अपने प्यार को बचाने के लिए प्रेमिका ने लगायी आग, फिर प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि लोगों का प्यार से उठ जायेगा विश्वास

IMAGE CREDIT: Patrika

तो क्या चुनाव लडऩे का मिल रहा ईनाम
फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव अतीक अहमद ने भी लड़ा था। आरोप लगाये जा रहे थे कि बीजेपी के इशारे पर ही अतीक अहमद ने यहां से चुनाव लड़ा था। अतीक अहमद के चलते ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की सीट पर बीजेपी की कम अंतर से हार हुई थी। इसके बाद चर्चा होने लगी है कि बीजेपी के इशारे पर अशरफ को पकडऩे का अभियान पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल लिया है। फिलहाल सच्चाई जो भी हो, लेकिन इतना तो साफ है कि साल भर से फरार अशरफ को नहीं पकड़ पाने के चलते पुलिस के इकबाल को बड़ी चुनौती मिली है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी दे सकती है सहयोगी दल को बड़ा झटका, अखिलेश यादव भी रख रहे इस पार्टी पर नजर

अतीक अहमद से अधिक दबंग है उनका भाई अशरफ
अतीक अहमद से अधिक दबंग उनका भाई अशरफ है। अतीक से अधिक अशरफ का खौफ लोगों पर रहता है। अतीक अहमद अधिक सुलझे हुए है जबकि उनका भाई अपने गुस्से के लिए प्रसिद्व है। अतीक अहमद खुद इस समय जेल में बंद है और पुलिस ने तीर बार अशरफ के घर कुर्की भी की है लेकिन अशरफ को जमीन खा गयी या आसमान। इसका पता किसी को नहीं है। इतना तो साफ है कि इलहाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं क्योंकि वह अभी तक अशरफ का पता नहीं लगा पायी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की थी वर्षों से नजर, अब बीजेपी ने इस नेता को दिया बड़ा इनाम

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग