
बच्चा चोरी के अफवाह के शिकार लोगों के लिए योगी की पुलिस ने किया यह काम
प्रयागराज । बच्चा चोरी की अफवाह में दो युवकों की पिटाई का सनसनी खेज मामला सामने आने के बाद पुलिस सख्त कदम उठाते हुए आज मुनादी करवाई। लोगों से कहा की इस तरह की अफवाह के बह्कावें में आएं और न ही किसी के साथ मार -पीट करें। लोगों को साफ़ तौर पर कहा गया की इस तरह की घटना पर पुलिस बेहाग गंभीर है और मार पीट सहित अफवाह उठाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जायेगा ।
इसे भी पढ़ें -बच्चों को कागज के फूल बनाना सिखाते है ,गाँव वालों ने बच्चा चोर समझ कर पिटा ,300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बता दें की गुरूवार को दिल्ली से आये दो युवकों को बच्चा चोर बताते हुए लोगो ने बुरु तरह से मार पीट की थी ।जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों युवकों को बचाकर करेली थाने लायी। जहां पर पीड़ित युवकों की तहरीर पर तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और छिनैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी प्रयागराज के पी सिंह के मुताबिक पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें -बच्चा चोर बता कर महिला को बुरी तरह पीटा, फिर मिट्टी का तेल डाल कर
उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने की घटनाओं को लेकर पुलिस संवेदनशील है और इन घटनाओं को पुलिस पूरी गम्भीरता से ले रही है। इसको लेकर एसएसपी की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करने के लिए मुनादी भी करायी जा रही है। ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गौरतलब है कि दिल्ली से प्रयागराज आये दो युवक मुकेश और अजय करेली थाना क्षेत्र के मोढ़ा गांव पहुंचे थे। जहां पर वे अपनी संस्था की ओर से स्कूली बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की ट्रेनिंग देना चाह रहे थे। लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से वे आगे गांव में चले गए। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने गांव में बच्चा चोर आने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद दोनों युवक भीड़ तंत्र का शिकार हो गए।
प्रयागराज पुलिस की ओर से शुक्रवार को करेली थाना अनतर्गत करेली एस ओ बिनीत सिंह ने मुनादी कर लोगो से कहा की कोई बच्चा चोरी गैंग सक्रीय नही है। किसी तरह के अफवाह में न आएं। पुलिस आईएस तरह के लोगो को चिन्हित कर गिरफ्तार करेगी जो संलिप्त पाए जायेंगे
Updated on:
13 Sep 2019, 10:05 PM IST
Published on:
13 Sep 2019, 10:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.