
PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath
प्रयागराज. पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को कुंभ से गुड न्यूज मिल सकती है। कुंभ के तीन काम को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की गयी है। इसके लिए मेलाधिकारी ने प्रयास शुरू कर दिया है। माह के अंत तक गिनीज बुक की टीम प्रयागराज पहुंच सकती है यदि तीन आयोजनों को गिनीज बुक में जगह मिल जाती है तो बीजेपी इसे बड़ी उपलब्धि बता कर लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचार करेगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ को बेहद खास बनाने के लिए सारी ताकत लगा दी है। श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा देने के लिए पिछली बार से तीन गुना अधिक बजट दिया गया है। जिला प्रशासन का दावा है कि अब तक १२ करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगायी है। करोड़ों की भीड़ को संभालना आसान नहीं था लेकिन दो शाही स्नान में मेला प्रशासन ने इस भीड़ को नियंत्रित कर लिया है अब बसंत पंचमी की भीड़ का सभी को इंतजार है। दो स्नान में मेला प्रशासन ने तीन ऐसी चीजों का चयन किया है जो गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है।
1-स्वच्छ कुंभ:- इस बार कुंभ स्वच्छता के लिए जाना जा रहा है। पहली बार पूरा मेला क्षेत्र खुले शौच से मुक्त रहा है, जिसे मेला प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पहली बार कुंभ में 106000 शौचालय बनाये गये हैं जबकि 14 हजार यूरिनल, नदी के किनारे बीस हजार सेप्टिक टैंक युक्त टॉयलेट लगाने से सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी हुई है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के शौचालय की गंदगी को निकालने के लिए 120 ट्रिपर गाडिय़ों का उपयोग किया जा रहा है। शौचालय की गंदगी को चाका स्थित बसवार ट्रीटमेंट प्लांट में भेज कर उसका निस्तारण किया गया है। दुनिया में अन्य कही पर इतनी संख्या में एकत्रित हुए लोगों के स्वच्छता के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं हुई थी जिसके चलते ही गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी है।
2- ट्रैफिक प्लान को लेकर सुगम कुंभ
मेला प्रशासन ने करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते सुगम ट्रैफिक प्लान बनाया था। मेला प्रशासन का दावा है कि यह प्लान सफल हुआ है और ट्रैफिक में किसी तरह की समस्या नहीं हुई है। ट्रैफिक प्लान के तहत रेलवे, बस, हवाई व सड़क मार्ग को शामिल किया गया था। मेला प्रशासन का दावा है कि करोड़ों लोगों के लिए दुनिया में ऐसा ट्रैफिक प्लान नहीं बना था जिसके चलते किसी को समस्या नहीं हुई। ट्रैफिक प्लान को भी गिनीज बुक में शामिल किया जायेगा।
3-सुनहरा कुंभ
पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिव्य कुंभ का नारा दिया था इसी नारे के तहत प्रयागराज मेला प्राधिकरण की योजना के तहत पेंट माई सिटी के तहत शहर में पेंटिंग करायी गयी है। प्रयागराज में बीस लाख स्कॉवयर फिट में पेंटिंग कर शहर को अलग लुक दिया गया है। इन पेंटिंग में कुंभ की महत्ता समझाने के साथ सामाजिक जागरूकता के संदेश दिये गये हैं। दिव्य कुंभ को भी गिनीज बुक में दर्ज कराने पर काम शुरू हो गया है।
Published on:
9 Feb 2019, 10:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.