
Patrika Breaking: प्रयागराज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दो दिनी मंथन आज से, काढ़ा और गर्म पानी से होगी स्वयंसेवकों के दिन की शुरुआत
प्रयागराज. संगमनगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों का दो दिनी मंथन रविवार से यहां शुरू हो जाएगा।जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर गौहनिया में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक में आगामी सेवा कार्यों के लिए कार्ययोजना तय होगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत शीर्षस्थ पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।
काढ़ा और गर्म पानी से होगी दिन की शुरुआत
बैठक में कोविड-19 से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों के लिए काढ़ा और गर्म पानी की व्यवस्था रहेगी।सुबह शाम स्नान के लिए भी गर्म पानी का इंतजाम किया गया है। भोजन सादा रखा गया है। चाय और काफी का भी बंदोबस्त रहेगा।
Updated on:
22 Nov 2020 09:48 am
Published on:
22 Nov 2020 09:48 am
