27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश

शैक्षणिक कार्य पूरी तरह रहेगा बंद, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Feb 2019, 9:09 AM IST

School closed

School closed

प्रयागराज. बसंत पंचमी स्नान के लिए उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों को 9 से लेकर 11 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बंदी के दौरान सभी तरह के शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। परिषदीय परीक्षा 2019 को देखते हुए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों और शिक्षणेत्तरकर्मियों के लिए खुले रहेंगे।
यह भी पढ़े:-

डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी के स्कूल बंदी के आदेश की पुष्टि की है। डीएम के निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने को भी कहा है। प्रयागराज में बसंत पंचमी का स्नान 10 फरवरी को निर्धारित है इस दिन शाही स्नान भी होता है जिसके चलते शनिवार से ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी है। जिला प्रशासन का दावा है कि मौनी अमावस्या को तीन करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगायी थी। उस समय भी भारी भीड़ को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया था। देश भर से श्रद्धालु स्नान के लिए संगम आ रहे हैं। जिला प्रशासन का अनुमान है कि मौनी अमावस्या की तरह बसंत पंचमी के दिन भी इतनी भीड़ हो सकती है इसलिए स्कूलों को बंद कर दिया है। स्कूल बंदी आदेश आ जाने से अभिभावक भी निश्चित हो गये है यदि बंदी आदेश नहीं जारी किया गया होता तो इतनी भारी भीड़ में बच्चों को स्कूल पहुंचाना संभव नहीं हो पाता।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग