प्रयागराज। जिले के सोरांव थाना क्षेत्र स्थित यूसुफपुर सेवाइत गांव में बीती रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या मामले ग्दोराम प्रधान सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है । गौरतलब है दो मासूम बच्चों सहित पांच सदस्यों की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना मिलने पर मौके पर डीआईजी रेंज सहित आईजी, एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स पंहुची । एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या को लेकर पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए सेवाईत गांव में भारी फोर्स तैनात की गई है। वही देर रात मृतक के रिश्तेदार द्वारा सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सात लोग हुए नामजद
गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर सीओ सोरांव एसपी गंगा पार एसएसपी प्रयागराज सहित आला अधिकारी पहुंच गए । डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वही देर रात मृतक विजय शंकर के रिश्तेदार कार्तिकेय तिवारी द्वारा गाँव के ही सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे गांव के प्रधान प्रदीप कुमार सरोज ,सचिदानंद तिवारी ,संपूर्णानंद तिवारी ,अम्बुज तिवारी ,जीतेन्द्र कुमार तिवारी ,विक्रम तिवारी ,विकास तिवारी ,सत्यम तिवारी को नामजद आरोपी बनाया है।