8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ की तोड़फोड़, पुलिस ने भांजी लाठी, कई छात्र घायल

विश्विद्यालय के खिलाफ लंबे समय से छात्र आंदोलन रत थे। गुरुवार को दोपहर नारेबाजी करते हुए छात्रों ने सभी कक्षाओं में जाकर शिक्षण बंद करा दिया। इसके साथ ही कई विभाग में तोड़फोड़ भी कर दी है। इसके साथ ही विभाग के कार्यकाल में जमकर विरोध में नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बल ने छात्रों को लाठी पटक रोकने की कोशिश की। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 3 Mar 2022, 2:38 PM IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ की तोड़फोड़, पुलिस ने भांजी लाठी, कई छात्र घायल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ की तोड़फोड़, पुलिस ने भांजी लाठी, कई छात्र घायल

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आक्रोश गुरुवार को फुट गया। छात्रों ने प्रदर्शन करने के साथ ही विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही विश्विद्यालय प्रशासन और पुलिस ने आक्रोशित छात्रों के ऊपर लाठी भांजी। विश्विद्यालय के खिलाफ लंबे समय से छात्र आंदोलन रत थे। गुरुवार को दोपहर नारेबाजी करते हुए छात्रों ने सभी कक्षाओं में जाकर शिक्षण बंद करा दिया। इसके साथ ही कई विभाग में तोड़फोड़ भी कर दी है। इसके साथ ही विभाग के कार्यकाल में जमकर विरोध में नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बल ने छात्रों को लाठी पटक रोकने की कोशिश की। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए।

यह भी पढ़ें: 15 मार्च से शुरू होगी यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, 130 परीक्षा केंद्रों पर 60000 शिक्षार्थी देंगे परीक्षा

कई दिनों से चल रहा है आंदोलन

केंद्रित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों का आंदोलन गुरुवार को मांगों को लेकर उग्र हो गया। विश्विद्यालय के छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी करते हुए नारेबाजी शुरू की और फिर सभी कक्षाओं में जाकर शिक्षण बंद करा दिया।

छात्रों ने किया तोड़फोड़

आंदोलन कर रहे छात्रों ने विश्विद्यालय परिसर में हंगामा किया और फिर कई विभाग में तोड़फोड़ भी कर दी गई। डीएसडब्लू कार्यालय पर भी घेराव कर जबरदस्त नारे लगाए गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस बल ने छात्रों को लाठी पटक कर दौड़ाया। भागते वक्त गिरने से कई छात्र गिरने की वजह से घायल हो गए। घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। छात्र तितर-बितर होकर हमलावर रूख में हैं। इस बीच पुलिस बल ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है जिन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया है। अब फिलहाल पुलिस बल तैनात है और छात्र दूर-दूर हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन परीक्षा के बारे में कोई रास्ता निकालने की सोच रहा है।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन से लौटने के बाद प्रयागराज के छात्रों ने बताई दर्दनाक दास्तां, पढ़कर आँखों में आ जाएगा पानी

ऑनलाइन हो परीक्षा

पुलिस बल के लाठी चार्ज के बीच आंदोलित छात्रों ने कहा कि ऑफलाइन परीक्षा की बजाय ऑनलाइन परीक्षा हो। जब तक प्रशासन निर्णय नहीं लेगा तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इसके पहले विश्विद्यालय के खिलाफ कई दिनों से आंदोलन में थे लेकिन प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया है। छात्रों ने कहा कि 22 मार्च से होने वाली परीक्षा ऑनलाइन होनी चाहिए क्योंकि कोरोना काल में पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही थी। जब तक ऑनलाइन परीक्षा का निर्णय नहीं होगा तब तक आंदोलन होता रहेगा।