मामला इतना आगे बढ़ गया है, जब इस बात का पता प्रशासन को चला तो तत्काल एसडीएम वहां पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। शिवलिंग के तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालो को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वीएचपी जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि इन मूर्तियों को साजिशवश तोड़ा गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं स्थानीय महिलाओं ने भी पुलिस को अल्टिमेटम दिया है कि यदि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
By Prasoon Pandey