31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माफिया अतीक अहमद पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, फिर से बनेगा गैंगचार्ट, मददगारों का जुड़ेगा और हटेंगे 17 नाम

इसमें से कुल 17 नाम हटाए जाएंगे जबकि कई नए नाम जोड़े जाएंगे। इस चार्ट में कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं जो अतीक व अशरफ के लिए प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द चार्ट रेडी करके कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 31 May 2022, 7:15 PM IST

माफिया अतीक अहमद पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, फिर से बनेगा गैंगचार्ट, मददगारों का जुड़ेगा और हटेंगे 17 नाम

माफिया अतीक अहमद पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, फिर से बनेगा गैंगचार्ट, मददगारों का जुड़ेगा और हटेंगे 17 नाम

प्रयागराज: गुजरात जेल में बंद माफिया बाहुबली अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रहीं है। एक तरह जहां दोनों बेटों को पुलिस तलाश कर रही है वहीं दूसरी अब प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा माफिया गैंग का फिर से गैंगचार्ट नए सिरे से बनेगा। इसमें से कुल 17 नाम हटाए जाएंगे जबकि कई नए नाम जोड़े जाएंगे। इस चार्ट में कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं जो अतीक व अशरफ के लिए प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द चार्ट रेडी करके कार्रवाई की जाएगी।

बाहुबली अतीक अहमद है लीडर

बाहुबली अतीक अहमद आईएस-227 गैंग का लीडर है। यह अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसमें उसके भाई अशरफ, शूटर आबिद, जुल्फिकार उर्फ तोता समेत कुल 179 सदस्य हैं। शासन द्वारा अब फिर से यह निर्देश मिला है कि इस गैंग से जुड़े सदस्यों की जानकारी एक फिर से जुटाई जाए। पूरी सख्ती के साथ इस गैंग का नए सिरे चार्ट तैयार किया जाना चाहिए। गैंग से जुड़े सदस्य मौजूदा समय में कहां हैं, उनकी आय का स्रोत क्या है, उनकी मौजूदा गतिविधियों आदि के संबंध में जानकारी एकत्र कर कार्रवाई की जाए।

17 सदस्यों की हो चुकी है मौत

मिली जानकारी के अनुसार सूत्रों का कहना है कि बाहुबली अतीक अहमद पर हो रहे कार्रवाई के अनुसार एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत यह भी बात सामने आई कि आईएस-227 गिरोह के 17 सदस्य ऐसे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में तय हुुआ कि इन सदस्यों का नाम गिरोह से हटाया जाएगा। इसके साथ ही गैंग में बचे कुल 162 सदस्यों का फिर से जांच करके पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उनके सक्रिय या निष्क्रिय को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

मददगार सफेदपोशों का नाम होगा शामिल

माफिया अतीक अहमद से जुड़े मददगार प्लाटिंग करने वाले सफेदपोशों की भी जानकारी ली जाएगी। इन्हें चिन्हित करके जो पर्दे के पीछे से अतीक व अशरफ के लिए काम कर रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में यह बड़े पैमाने पर प्लाटिंग का काम भी कर रहे हैं। हाल ही में से इनमें से कुछ के खिलाफ विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई भी की गई। सूत्रों का कहना है कि इन सफेदपोशों का नाम भी अतीक के गैंग में शामिल किया जाएगा। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट: बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली की अग्रिम जमानत खारिज, मुश्किलें बढ़ी

40 टीमें करेंगी सत्यापन

बाहुबली अतीक अहमद गैंग के सदस्यों का सत्यापन के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने 40 टीमें लगाई है। यह टीमें प्रत्येक थानों पर गठित दो सदस्यीय निगरानी दस्ते को अतीक गैंग के सदस्यों के भौतिक सत्यापन में लगाया गया। इन टीमों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अतीक के गुर्गों के पते पर जाकर उनकी मौजूदा गतिविधियों, आय के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाएं। इसके बाद उनकी पूरी जानकारी नोट करके रिपोर्ट तैयार करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश