3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, जानें पूरा मामला

प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा बहरिया में तौनत रहे शिक्षक अजीत यादव के खिलाफ आरोप लगने के बाद लिखित स्पष्टीकरण दो दिनों में मांगा गया था। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। इसके बाद 11 मार्च को कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 11 Jul 2022, 9:17 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, जानें पूरा मामला

पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, जानें पूरा मामला

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रयागराज के शिक्षक को फाइनल जांच के बाद सेवा समाप्त कर दी गई है। कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा बहरिया के शिक्षक अजीत यादव के ऊपर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने यह आरोप भी लगाया कि सरकारी कर्मचारी होते किसी पार्टी विशेष का प्रचार किया था। मामले की जांच में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी पहलू पर आरोप सिद्ध होने पर बीएसए ने कार्रवाई की है।

जानें क्या कहा बीएसए ने

प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा बहरिया में तौनत रहे शिक्षक अजीत यादव के खिलाफ आरोप लगने के बाद लिखित स्पष्टीकरण दो दिनों में मांगा गया था। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। इसके बाद 11 मार्च को कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया था। इसके जांच खंड अधिकारी कौड़िहार ओम प्रकाश मिश्र दी गई थी। मामले में जांच पूरी होने के बाद आरोपी सही सिद्ध होने पर सेवा समाप्त की कार्रवाई की गईं।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 को लेकर इन पांच बदलाव से विश्व पटल पर पहचान बनाएगा प्रयागराज, पर्यटकों को मिलेगी सारी सुविधाएं

राजनीतिक दलों का किया था प्रचार

जांच अधिकारी ने चार मई और दो जून को आख्या दाखिल करके यह जानकारी दी थी कि शिक्षक पर लगे आरोप सही साबित हुए हैं। प्रदेश में आचार संहिता लगने के बावजूद शिक्षक ने एक राजनीतिक दल का प्रचार किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी किया था। इस मामले में दोषी पाए जाने पर शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश