3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी के साथ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बना बाढ़ का खतरा

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 25 Jul 2022, 8:40 AM IST

तेजी के साथ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बना बाढ़ का खतरा

तेजी के साथ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बना बाढ़ का खतरा

प्रयागराज: संगमनगरी में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। गंगा नदी के साथ ही अब यमुना नदी भी उफान पर हैं। दूसरे प्रदेशों में हो रही लगातार बारिश की वजह से दोनों नदियों में जलस्तर तेजी में साथ बढ़ रहा है। इसका असर अब प्रयागराज की दोनों नदियों में देखी जाने लगी है। पिछले दो दिनों से प्रयागराज में हो रही बारिश की वजह से अब जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसके साथ ही एमपी में भारी बारिश होने की वजह से गंगा, टोंस और बेलन नदियों का जलस्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। दोनों नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

निगरानी के लिए तैयार हुआ सरकारी अमला

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं। इसके साथ ही दुकान लगाने वाले दुकानदार भी पीछे हटने लगे हैं। पानी बढ़ने के कई घाट डूब गए हैं।

देश के कई हिस्सों में हो रही है बरसात

देश के कई हिस्सों में बरसात का असर प्रयागराज की दोनों नदियों में देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह से ही यहां बादलों ने डेरा डाला और फिर पानी बरसा तो गर्मी से राहत मिली। यमुना का जल स्तर 75.85 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का जल स्तर रविवार के रात से तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ वाले मोहल्ले में रहने वाले लोगों सुरक्षित जगह जाने को लेकर निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें: पांडेश्वर धाम की अजब है लीला, यहां भोलेबाबा को खुश करने के लिए चढ़ता है निशान और लाठी

बाढ़ का पानी पहुंच जाता है कई मुहल्ले तक

प्रयागराज में गंगा- यमुना बारिश के मौसम में हर साल ज़बरदस्त तबाही मचाती है। दर्जनों मोहल्लों की इमारतें एक मंज़िल तक पानी में डूब जाती हैं। करीब महीने भर तक हाहाकार मचा रहता है। इस बार अभी बाढ़ जैसे हालात तो नहीं है, लेकिन सरकारी अमले ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लगातार हालात पर नज़र रखी जा रही है। इसके साथ ही हालात बिगड़ने पर खोले जाने वाली बाढ़ चौकियों व राहत केंद्रों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश