25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माघ मेले का कल है पहला स्नान पर्व, इन रूटों से पहुंचे संगम मेला क्षेत्र, इन नियमों का करना होगा पालन

संगमनगरी में माघ मेले की तैयारी अंतिम चरण तक पूरी हो गई है। शुक्रवार को मकरसंक्रांति के पहले स्नान पर्व के साथ ही माघ मेले की शुरुआत हो जाएगी। मेला क्षेत्र में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। प्रयागराज में लगातार बढ़ रहे लगातार कोरोना संक्रमण का असर मेला क्षेत्र में दिखने लगा है। ऐसे में 13 जनवरी रात 8 बजे से 15 जनवरी दोपहर 12.00 बजे तक भीड़ समाप्ति तक संगम क्षेत्र में प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का संचरण प्रतिबंधित रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 13 Jan 2022, 8:53 PM IST

माघ मेले का कल है पहला स्नान पर्व,  इन रूटों से पहुंचे संगम मेला क्षेत्र, इन नियमों करना होगा पालन

माघ मेले का कल है पहला स्नान पर्व, इन रूटों से पहुंचे संगम मेला क्षेत्र, इन नियमों करना होगा पालन

प्रयागराज: 14 जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में माघ मेले में मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की आवागमन और सुरक्षा कारणों से मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों को निम्नानुसार यातायात डायवर्जन/पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। 13 जनवरी रात 8 बजे से 15 जनवरी दोपहर 12.00 बजे तक भीड़ समाप्ति तक संगम क्षेत्र में प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का संचरण प्रतिबंधित रहेगा।

यहॉं होगी पार्किंग

माघ में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन निम्न स्थानों पर निर्धारित ‘पार्किंग’ स्थलों पर खड़ा कर सकेंगेः-

1. प्लाट नं0 17 पार्किंग

2. पाण्टून पुल वर्कशाप के समीप बनी पार्किंग

3. गल्ला मण्डी दारागंज पार्किंग

4. हेलीपैड पार्किंग

5. काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग

6. ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग

यह भी पढ़ें: मकरसंक्रांति स्नान पर्व से शुरू माघ मेला, कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर निम्नानुसार पार्किंग बनाये गए

1. मिर्जापुर- रीवा की ओर से आने वाले समस्त दो पहिया व चार पहिया वाहनों को लेप्रोसी चौराहे के बगल में नवप्रयागम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

2. जौनपुर-वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को कटका तिराहे से डायवर्जन कर चीनी मिल पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

3. कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सीएमपी डिग्री कालेज,केपी इण्टर कालेज व बक्शी बाँध कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

मेला क्षेत्र में पैदल आगमन करने वाले स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग

1. संगम आने का पैदल मार्ग- संगम आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जी0टी0 जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे।

2. संगम से वापसी का पैदल मार्ग- संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुए इण्टर लाकिंग मार्ग से जगदीश रैम्प मार्ग व त्रिवेणी मार्ग चौराहे से वापस परेड क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थल पहुँच सकेंगे।

संगम मेला क्षेत्र में जाने लिए प्रवेश मार्ग जीटी जवाहर चौराहे से एवं निकास मार्ग हर्षवर्धन चौराहे से प्रस्तावित है। प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन के लिए बन्द रहेगा और सामान्य दिनों में सुबह 07.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक खुलेगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग