एलटी ग्रेड में पहली बार नहीं हुआ खेल
दरअसल, एल टी ग्रेट में पहली बार खेल नहीं हुआ है इसके पहले तो बोर्ड ऑफिस के बाबुओं ने मूल डाटा तक बदल दिया था। एलटी ग्रेड के 6645 पदों पर भर्ती के लिए 2014 में शुरू हुई प्रक्रिया बड़े पैमाने पर खेल हुआ था उस समय संयुक्त शिक्षा निदेशक के स्तर पर शैक्षिक मेरिट के आधार पर सहायक आध्यपकों की नियुक्ति होनी थी। इसके लिए मंडल स्तर पर आवेदन हुए थे। लेकिन माफियाओं ने लाखों रुपए वसूल कर कुछ आवेदकों के दस्तावेज से छेड़छाड़ कर नौकरी दिला दी थी। यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अभिलेख अनुभाग के बाबुओं ने टेबुलेशन रिकॉर्ड जो बोर्ड के पास सुरक्षित थे। उनके 10वीं 12वीं का मूल दस्तावेज बदल दिए थे।