30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाइस्ता की जगह BSP कैंडिडेट बने सईद अहमद, सपा से रह चुके विधायक

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने सपा से आए सईद हसन को प्रयागराज से टिकट दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 18 Apr 2023, 12:01 PM IST

allahabad news

शाइस्ता परवीन के उमेश पाल मर्डर में नामजद होने के बाद बसपा ने सईद को प्रयागराज से उतारा है।

बहुजन समाज पार्टी ने प्रयागराज से सईद अहमद को मेयर कैंडिडेट बनाया है। इस सीट पर मायावती के फैसले पर सबकी निगाहें थीं क्योंकि यहां पहले साइस्ता परवीन को कैंडिडेट बनाया गया था। अब पूर्व विधायक सईद बसपा से चुनाव लड़ेंगे।


बसपा से सपा में जाकर विधानसभा लड़ा, बसपा में लौटकर लड़ रहे मेयर चुनाव
सईद अहमद प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। वह काफी समय से राजनीति में हैं। सईद सपा और बसपा दोनों दलों में रहे हैं। 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर फूलपुर से जीत दर्ज की थी और विधायक बने थे। वो बसपा से ही सपा में गए थे। सईद को हालांकि सपा में धीरे-धीरे किनारे कर दिया गया और अब एक बार फिर उन्होंने बसपा का दामन थामा। अब शाइस्ता के चुनाव ना लड़ पाने की वजह से उनको टिकट मिल गया है।

दसवीं तक पढ़े हैं, संपत्ति के मामले में करोड़पति
सईद अहमद ने 10वीं तक पढ़ाई की है। उन्होंने 1997 में सिकंदरा, प्रयागराज के जनता इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया था। सपंत्ति की बात करें तो 2012 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 4 करोड़ 35 लाख की संपत्ति अपने पास बताई थी। सईद ने खुद को कारोबारी और समाजसेवी बताया है।

कई गंभीर मुकदमे दर्ज
MyNeta के अनुसार, 2012 के चुनावी हलफनामे में सईद ने अपने ऊपर 9 आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। इसमें हत्या, जानलेवा हमला और किडनैपिंग जैसे गंभीर मुकदमे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए RLD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बागपत में मुस्लिम कैंडिडेट पर दांव

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश