प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2019 की आंसर शीट मंगलवार की दोपहर जारी हो सकती है। अभ्यर्थी अपनी आंसर की प्राधिकारी की वेबसाइट पर देख सकेंगे। आंसर की से संबंधित आपत्ति 17 जनवरी तक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भेजी जा सकती है। हालांकि इस बार अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रतिप्रश्न 500 की दर से ऑनलाइन शुल्क जमा करना पड़ेगा। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन दर्ज कराई गई आपत्ति विषय विशेषज्ञ द्वारा सही पाए जाने पर अभ्यर्थी द्वारा भुगतान की गई धनराशि परीक्षाफल घोषित होने के बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन वापस कर दी जाएगी।