28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather alert: इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, इस दिन हटेगा मानसून पर ब्रेक, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather alert: उत्तर प्रदेश में सभी मौसम प्रणालियां निष्क्रिय हो गई हैं। इसके चलते यूपी में अब बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों तक 5 जिलों में बूंदाबांदी और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे यहां मौसम सुहाना रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 28 Aug 2023, 4:34 PM IST

weather_alert_03.jpg

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में सभी मौसम प्रणालियां निष्क्रिय हो गई हैं। इसके चलते यूपी में अब बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों तक 5 जिलों में बूंदाबांदी और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे यहां मौसम सुहाना रहने की संभावना है। मौसम प्रणालियों के सक्रिय ना होने के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके प्रभाव से 28, 29 और 30 अगस्त तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं बूंदाबांदी होती रहेगी।

पूर्वी-पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार
यूपी मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बारिश में कमी आ जाएगी, लेकिन 28-29 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बौछारें देखने को मिलेंगी। 29-30 अगस्त के दिन भी यूपी में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। आंधी-तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना नहीं है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग