scriptWomen led strongly in Indian independence movement - Governor | भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं ने किया दृढ़ता से नेतृत्व- राज्यपाल | Patrika News

भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं ने किया दृढ़ता से नेतृत्व- राज्यपाल

locationइलाहाबादPublished: Jan 05, 2022 08:24:34 am

Submitted by:

Sumit Yadav

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रयागराज पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल ने इलाहाबाद संग्रहालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने सर्वप्रथम ‘भारतीय कला में शिव‘ विषयक प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया और इलाहाबाद संग्रहालय में लगे प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात सल्तनत कालीन प्राचीन व पुनर्स्थापित प्रस्तर स्तम्भ को लोकार्पित किया।

भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं ने किया दृढ़ता से नेतृत्व- राज्यपाल
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं ने किया दृढ़ता से नेतृत्व- राज्यपाल
प्रयागराज: राज्यपाल ने ‘स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका‘ विषयक कार्यशाला में आमंत्रित कलाकारों द्वारा निर्मित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका‘‘ विषय पर संग्रहालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय संवाद का अध्यक्षीय संबोधन करते हुए सबसे पहले सभी का स्वागत किया। कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं ने जिस दृढ़ता से नेतृत्व किया वह तत्कालीन परिस्थितियों में कल्पना से परे है। आज से सदियों पूर्व तमाम सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर दुर्गा भाभी, झलकारी बाई, सावित्रीबाई फूले,ऊदा देवी, दुर्गा बाई देशमुख,अजीजन बेगम, सरोजिनी नायडू सदृश तमाम विख्यात व अन्य गुमनाम वीरांगनाओं ने देश की आजादी हेतु नेतृत्व किया और प्रेरित किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.