
प्रयागराज फाफामऊ गंगा पुल से कूदने का प्रयास किया युवक, मौके पहुंची पुलिस ने बचाई जान
प्रयागराज: प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर बने गंगा के पुल से युवक कूदने का प्रयास करने लगा। पुल के बगल बने रेनिंग पर लटके युवक को देखर कर हर कोई हैरान नजर आये। युवक को बचाने के लिए लोग नजदीक गए तो वह कूदने की धमकी देने लगा। पुल से जा रहे होमगार्ड के एक सिपाही ने युवक से बात की और बाहर निकाला।
पुल से कूदने का कारण नहीं बता रहा था युवक
घटना लगभग शाम के चार बजे की है जब वह अचानक पुल पर लटक गया। लगभग 30 मिनट तक पुल पर लटकने के बाद युवक को बड़ी मस्कत के बाद बाहर निकाला गया। भीड़ के कुछ लोगों ने होमगार्ड सिपाही के मदद से युवक को समझाया और पुल पर लटके युवक को खिंचकर बाहर निकाला और युवक से पूछताछ किया। युवक ने कोई भी जानकारी देने के बाद भागने की कोशिश किया। पुलिस के देखने के बाद युवक फरार हो गया।
पुल पर लगी रही भीड़
युवक को गंगा पुल पर लटके देखकर आवागमन कर रहे हैं लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के नजदीक आने पर युवक ने राहगीरों को कूदने की धमकी देने लगे। लोगों ने युवक पास नहीं गए और लगभग 30 मिनट बाद मौजूद भीड़ ने युवक के पास गए और बाहर निकाला।
Published on:
10 Jan 2022, 7:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.