7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर जिले में 12 नए पॉजिटिव मिले, आधे बाहर से पहुंचे, आधे पॉजिटिव के सम्पर्क में आए

अधिकतर में लक्षण, अलवर शहर में पति-पत्नी संक्रमित

2 min read
Google source verification
अलवर जिले में 12 नए पॉजिटिव मिले, आधे बाहर से पहुंचे, आधे पॉजिटिव के सम्पर्क में आए

अलवर जिले में 12 नए पॉजिटिव मिले, आधे बाहर से पहुंचे, आधे पॉजिटिव के सम्पर्क में आए

अलवर. जिले में अब अधिकतर कोरोना संक्रमितों में लक्षण मिलने लगे हैं। रविवार को 12 जने नए पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से चार जने बाहर से पहुंचे हैं और चार कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए हैं। शेष तीन जनों की अलग हिस्ट्री है। नए संक्रमितों में चार भिवाड़ी, तीन तिजारा, दो अलवर शहर, दो थानागाजी व एक बानसूर के मरीज हैं। पॉजिटिव आए मरीजों को अब घर पर रखने की बजाय अधिकतर को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। ताकि जल्दी से जल्दी रिकवर हो सके। इन 12 नए मरीजों के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 355 हो गया है।
मोती नगर में पति-पत्नी संक्रमित
अलवर शहर के मोती नगर में पति-पत्नी संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मिले व्यक्ति का कहना है कि पिछल दो-तीन महीने से अलवर से बाहर तो नहीं गए, लेकिन बीच में दो-तीन बार निजी अस्पताल जरूर जाना पड़ा है। वहीं संक्रमण मिलने की आशंका है। दोनों में लक्षण भी हैं। अब उन्हें जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया है।
भिवाड़ी, अलवर शहर व नीमराणा पर नजर
जिले में भिवाड़ी, अलवर शहर, नीमराणा व बानसूर पर प्रशासन की सबसे अधिक नजर हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यहां से अधिक संख्या में पॉजिटिव आने लगे हैं। जिसका कारण यह है कि लोगों का बाहर काफी आना-जाना रहा है। संक्रमण भी घर से बाहर निकलने पर ही आता है। अस्पतालों में जाना पड़े तो अधिक सावधानी की जरूरत होती है। अभी सबको गाइडलाइन का पालन करने की अधिक जरूरत है।

मणिपुर से नारायणपुर पहुंचा कोरोना
एक 60 साल की महिला व एक सुपक पॉजिटिव आए
नारायणपुर. कस्बे के पाया की टेक निवासी एक 25 वर्षीय युवक तथा लीलामढ़ा गांव निवासी 60 साल की एक महिला रविवार सुबह आई कोरोना की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव की सूचना पर नारायणपुर नायब तहसीलदार कैलाश पोसवाल, नारायणपुर पुलिस, ग्राम विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद मीणा मौके पर पहुंचे और ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली।
ट्रेवल हिस्ट्री में सामने आया कि युवक 17 जून को मणिपुर से फ्लाइट से दिल्ली आया तथा उसके बाद गाड़ी से नारायणपुर पहुंचा। वहीं 60 साल की वृद्ध महिला 18 जून को दिल्ली से लीलामढ़ा आई थी। इनका 18 जून को नारायणपुर सीएचसी पर रेण्डम सेम्पल लिए थे। रविवार सुबह दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थानागाजी एसडीएम अजय कुमार आर्य ने संक्रमितों के घ्ज्ञक्र जाकर जानकारी जुटाई और दोनों के घरों से सौ मीटर तक आसपास कफ्र्यू लगा दिया। दोनों मरीजों को होम क्वॉरंटीन किया गया है। एसडीएम के साथ खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस मीणा. डॉ. शेर सिंह चौधरी, डॉ. इन्द्रपाल यादव, प्रशासक विपिन शर्मा मौजूद थे। नारायणपुर क्षेत्र में अब तक 15 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।