8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ई-मित्र संचालक से बंदूक की नोक पर 70 हजार रुपए लूटे

गुस्साए ग्रामीणों ने किया स्टेट हाइवे जामविधायक ने मौके पर पहुंच कर दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 21 Sep 2021, 1:48 AM IST

ई-मित्र संचालक से बंदूक की नोक पर 70 हजार रुपए लूटे

ई-मित्र संचालक से बंदूक की नोक पर 70 हजार रुपए लूटे

अलवर. बहरोड़ क्षेत्र के तसींग गांव में रविवार रात को ई-मित्र संचालक से बन्दूक की नोक पर दो बदमाश दुकान से 70 हजार रुपए लूटकर ले गए। घटना की जानकारी सुबह जब ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया तथा लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को दिए निर्देश।
ई-मित्र संचालक अशोक प्रजापत ने बताया कि उसने गांव के बस स्टैंड पर ई-मित्र की दुकान कर रखी है। उसने एक बैंक की कियोस्क भी ले रखी है। जहां पर रविवार रात को साढ़े आठ बजे दो बदमाश मोबाइल रिचार्ज का नाम लेकर उसकी दुकान पर आए और बन्दूक की नोक पर गल्ले में रखे 70 हजार रुपए लूटकर ले गए। बदमाशों ने इस संबंध में पुलिस को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। बदमाश बोल चाल से स्थानीय लग रहे थे। रविवार का दिन होने से कम काम होने के कारण दुकान पर कैश भी कम था। घटना की जानकारी जैसे ही सोमवार सुबह ग्रामीणों को पता लगी तो ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया तथा आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर पुलिस की उदासीनता को लेकर आक्रोश जताया। जाम की सूचना पर बहरोड़ पुलिस और डीएसपी मदन रॉयल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं हटे।


विधायक मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों ने गांव में आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर विधायक बलजीत यादव को अवगत कराया। जिस पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा बस स्टैंड पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे व लाइट लगवाने के साथ अपराधियों को पकडऩे के आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। विधायक ने तसींग बस स्टैंड पर बजट सत्र के दौरान पुलिस चौकी खुलवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। तसींग गांव में पिछले छह माह में आधा दर्जन लूट व चोरी की घटना घटित हो चुकी हैं ।