13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ साल की बच्ची से गैंगरेप, मुंह दबाकर शराबी ले गए अपने साथ, अधमरी हालत में जंगल में छोड़ भागे

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Dinesh Saini

Nov 01, 2018

rape

जयपुर। रात के समय घर के पास ही शौच के लिए जा रही नौ साल की बच्ची से गैंगरेप की खबर है। पहली बार तो उसकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई, बाद में जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना अलवर जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित शेखपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार खिरदपुरा गांव में रहने वाली बच्ची और उसके माता—पिता गांव में ही खेत बंटाई पर मजदूरी करते हैं। खेत के पास ही एक कच्चा मकान बनाकर तीनों में उसमें रह रहे हैं। दो दिन पहले बच्ची रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली ही थी कि खेत के नजदीक ही गांव में रहने वाले संजय और मनोज बैठे शराब पी रहे थे। बच्ची को आता देख दोनों की नीयत बिगड़ गई और दोनों उसका मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया और उसे अधमरी हालत में छोडक़र भाग गए। बच्ची रात के समय घर नहीं पहुंची तो माता—पिता ने तलाश शुरू की। वह जंगल में मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग