8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरामदे में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

मालाखेड़ा के बडेर गांव की घटना, बाइक पर आए थे हमलावर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 22 Sep 2021, 1:30 AM IST

बरामदे में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बरामदे में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अलवर. मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बडेर गांव में सोमवार रात घर के बरामदे में सो रहे एक व्यक्ति धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
मालाखेड़ा थाने सेकण्ड इंचार्ज किशनलाल ने बताया कि बडेर निवासी 55 वर्षीय शेर सिंह अग्रवाल पुत्र रामचरण सोमवार रात मकान का मुख्य दरवाजा बंद कर बरामदे में सो रहे थे। रात को मौका पाकर अज्ञात हमलावरों ने दीवार फांदकर शेर सिंह पर धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात के समय बरामदे के पास एक कमरे में शेर सिंह की पत्नी व दूसरे कमरे में भाभी सो रही थी। हमले की आवाज सुनकर दोनों जाग गई और देखा कि शेर सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उन्होंने एक व्यक्ति को भागकर दीवार कूदते देखा, लेकिन उसका चेहरा नहीं देख पाई। उन्होंने बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर आए थे। परिजन शेर सिंह को गंभीर हालत में तुरंत सामान्य चिकित्सालय अलवर ले गए जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अलवर अस्पताल की मोर्चरी में शेर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में शेर सिंह के पुत्र हेमराज में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।


घर में में मचा कोहराम
बडेर निवासी शेर सिंह अग्रवाल की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों भी इस घटना से दहशत में हैं। मौके पर सरपंच विष्णु जांगिड़, समाजसेवी दिलीप सिंह राजपूत, छोटू सिंह राजपूत ,गिर्राज सिंह ,भंवर सिंह, मदन सिंह, प्रितपाल सिंह, गोविंद राम, गिर्राज बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और क्षेत्र में चोरी और हत्या के बढ़ते मामले को लेकर पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया। मृतक शेर सिंह के 3 पुत्र व एक पुत्री है। लोगों ने बताया कि पुलिस ने शीघ्र हत्यारों का पता नहीं लगाया तो प्रशासन से गुहार लगाई जाएगी।