अहमदाबाद की एक कंपनी में कार्यरत महसाणा के उंजा शहर की रामपुरा सोसायटी निवासी कर्ण पटेल अपने साथी अहमदाबाद निवासी गजेंद्र सिंह दिल्ली के चंादनी चौक स्थित कार्यालय से करीब 4.5 करोड़ रुपए लेकर कार से चले थे। हाइवे पर तीन कारों में सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने व्यापारी व चालक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर कार और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने लावारिश हालत में कार को तो हाइवे से बरामद कर लिया, लेकिन बदमाशों का सुराग लगाना गले का फ ांस बना हुआ है।