27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर में नगर निगम का बढ़ेगा दायरा, 65 के बजाय होंगे 70 वार्ड

अलवर नगर निगम के वार्डों का परिसीमांकन करने के बाद इसका दायरा बढ़ाया गया है। अब निगम में 65 की बजाय..

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Jan 24, 2025

Alwar-Municipal-Corporation

अलवर। अलवर नगर निगम के वार्डों का परिसीमांकन करने के बाद इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। परिसीमांकन के बाद निगम में 65 की बजाय 70 वार्ड होंगे। इन वार्डों की जनसंख्या 3700 से 5700 के बीच रखी गई है।

परिसीमांकन को लेकर 9 फरवरी तक आमजन से आपत्तियां मांगी गई हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वार्डों का परिसीमांकन किया गया है। वार्ड 15 में सर्वाधिक 5658 और वार्ड 70 में सबसे कम 3769 जनसंख्या रखी गई है।

चार वार्डों में एसटी की संख्या जीरो

अलवर शहर के चार वार्ड ऐसे हैं, जहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या जीरो बताई गई है। इसमें वार्ड 13, 53, 54 और 55 शामिल है। इसी तरह वार्ड 15 और 18 में एक, वार्ड 14 में दो और वार्ड 30 में एसटी की जनसंख्या 1162 है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकायों की सीमा बढ़ाने पर आया लेटेस्ट अपडेट

वार्ड 45 में एससी की सर्वाधिक जनसंख्या

निगम का ऐसा कोई वार्ड नहीं है, जहां कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति के लोग 4210 है। इसी तरह वार्ड 11 में एससी की जनसंख्या 4204 है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 62 नगरीय निकायों में भी प्रशासक नियुक्त, सरपंचों के पास था सभापति का चार्ज, जानिए किसको सौंपी कमान