29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमकी भरा पत्र के बाद : पुलिस ने दर्जनभर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 4-5 संदिग्ध किए चिह्नित

भाजपा कार्यकर्ता चारूल के परिवार में भय के साये में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 21 Sep 2022, 1:38 AM IST

धमकी भरा पत्र के बाद : पुलिस ने दर्जनभर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 4-5 संदिग्ध किए चिह्नित

धमकी भरा पत्र के बाद : पुलिस ने दर्जनभर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 4-5 संदिग्ध किए चिह्नित



अलवर. भाजपा कार्यकर्ता चारूल अग्रवाल के शालीमार विस्तार योजना स्थित घर पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनके परिवार में भय समाया हुआ है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके बच्चे स्कूल नहीं जा सके हैं और न ही पति काम पर। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने वहां एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल 4- 5 संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस की जांच की सुई सीसीटीवी कैमरे के एक प्वाइंट की जांच पर अटकी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता के परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर सादा वर्दी में एक हथियारशुदा पुलिसकर्मी एवं शालीमार सोसायटी की ओर से गार्ड तैनात किए हैं। भाजपा कार्यकर्ता को मिले धमकी भरे पत्र में जान से मारने की अंतिम तिथि 25 सितंबर लिखे जाने को लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मंगलवार सुबह सदरथाना प्रभारी ने शालीमार योजना पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता चारूल अग्रवाल व परिजनों से पत्र को लेकर पूछताछ की। वहीं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लेकर गहनता से पड़ताल की। वहीं शाम को पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता अग्रवाल के निवास पर पहुंचे और शालीमार आवासीय सोसायटी में आसपास रहने वाले लोगों, सोसायटी के गार्ड एवं अन्य लोगों से मामले को लेकर जानकारी जुटाई।


सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगाए : भाजपा कार्यकर्ता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनके घर के बाहर सादा वर्दी में हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस के निर्देश पर सोसायटी ने भी वहां अलग से गार्ड लगाए हैं। सीओ ग्रामीण के नेतृत्व में 20 से 25 पुलिसकर्मी मामले की जांच में जुटे हैं। अब तक पुलिस एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल चुकी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल में एक प्वाइंट छूट रहा है, इस प्वाइंट सुलझने पर मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। वहीं स्कूल मैनेजमेंट को भी सतर्क किया गया है।
भाजपा के बड़े नेताओं ने नहीं ली खैर खबर : जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद भाजपा का कोई बड़ा नेता उनका हौंसला बढ़ाने अब तक उनके निवास पर नहीं पहुंचा।


अलवर सांसद महंत बालकनाथ, शहर विधायक संजय शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने मोबाइल पर उनसे व परिजनों से बात कर मामले की जानकारी ली। े

ज्ञानवापी की पोस्ट डालने
पर मिली थी धमकीउल्लेखनीय है कि भाजपा कार्यकर्ता चारूल अग्रवाल को ज्ञानवापी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर सोमवार सुबह घर के बाहर जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में ज्ञानवापी पर पोस्ट डालने को लेकर उदयपुर जैसी घटना की धमकी दी गई थी। पत्र लिखने वाले ने 25 सितंबर तक की तारीख बताई थी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने उनके घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जुटाकर कार्रवाई शुरू की।
दो दिन से बच्चे स्कूल व पति काम पर नहीं गए
भाजपा कार्यकर्ता चारूल अग्रवाल का कहना है कि धमकी भरा पत्र मिलन के बाद उनका पूरा परिवार भय के साए में है। पत्र मिलने के बाद दो दिन से उनके बच्चे स्कूल नहीं गए हैं। वहीं पति भी काम पर नहीं जा सके। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
संदिग्ध लोग
चिन्हित किए
&हमने इस मामले में ऐसे लोगों की सूची बनाई है जो यहां आते-जाते थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर 4- 5 संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं।
- तेजस्वनी गौतम, एसपी, अलवर।