29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / AI in Wedding Decoration: शादियों में एआई का तड़का, कम बजट में मैरिज होम को मिल रहा शाही लुक

AI in Wedding Decoration: शादियों में एआई का तड़का, कम बजट में मैरिज होम को मिल रहा शाही लुक

AI in Wedding Decoration: शादी में शानदार सजावट हर परिवार का सपना होता है, लेकिन बजट कई बार आड़े आ जाता है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस परेशानी को आसान बना रहा है। अलवर में इवेंट प्लानर AI की मदद से मैरिज होम, स्टेज और मंडप के नए डिजाइन तैयार कर ग्राहकों को पहले ही दिखा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 29 Nov 2026, 12:29 PM IST

ai in wedding decoration

शादियों में एआई का तड़का (representative picture - patrika)

AI in Wedding Decoration: शादियों का सीजन शुरू होते ही मैरिज होम और बैंक्वेट हॉल में रौनक है। हर परिवार चाहता है कि उसकी शादी की सजावट सबसे अलग और आकर्षक हो। वहीं, सीमित बजट में भव्य और यादगार आयोजन करना भी वर-वधू पक्ष की प्राथमिकता रहती है। ऐसे में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) ने वेडिंग डेकोरेशन की दुनिया में भी दस्तक दे दी है। अलवर में इवेंट प्लानर्स और वेडिंग डेकोरेटर्स की मदद से कम समय और कम बजट में आकर्षक सजावट के नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

इवेंट प्लानर आर्ची अग्रवाल बताती हैं कि पहले जहां डेकोरेशन का डिजाइन तैयार करने के लिए घंटों बैठकर स्केच बनाने पड़ते थे और ग्राहकों को केवल तस्वीरों या पुराने काम के नमूनों के जरिए सजावट समझाई जाती थी, वहीं अब एआइ की मदद से मैरिज होम का पूरा लुक पहले ही तैयार करके दिखाया जा रहा है। ग्राहक अपनी पसंद, बजट और थीम बताता है और एआइ की मदद से कुछ ही मिनटों में स्टेज, एंट्री गेट, मंडप, फोटोशूट कॉर्नर और पूरे मैरिज गार्डन की अलग-अलग डिजाइन तैयार हो जाती हैं।

एक ही मैरिज होम के कई डिजाइन

मैरिज होम संचालक कैलाश गुप्ता बताते हैं कि एआइ का सबसे दिलचस्प प्रयोग वेडिंग डेकोरेशन के वर्चुअल डिजाइन में हो रहा है। इवेंट प्लानर मैरिज होम की वास्तविक तस्वीर लेकर एआइ टूल्स की मदद से उसमें अलग-अलग थीम की सजावट दिखा सकते हैं। कोई परिवार रॉयल राजस्थानी थीम चाहता है, तो कोई फ्लोरल, पेस्टल, मुगल या मॉडर्न थीम। एआइ की मदद से एक ही जगह को अलग-अलग अंदाज में सजाकर उसका संभावित लुक दिखाया जा सकता है। इससे वर-वधू पक्ष को पहले ही अंदाजा लग जाता है कि शादी के दिन उनका मैरिज होम कैसा नजर आएगा। डिजाइन पसंद नहीं आने पर मौके पर बदलाव करने के बजाय पहले ही दूसरे विकल्प चुने जा सकते हैं।

कम बजट में बेहतर डेकोरेशन

एआइ इवेंट प्लानर्स को बजट के अनुसार सजावट की योजना बनाने में भी मदद कर रहा है। मेहंदी में रंग-बिरंगे फूलों और नया लुक, हल्दी में पीले रंग की पारंपरिक सजावट, संगीत में आकर्षक स्टेज और लाइटिंग तथा शादी में रॉयल मंडप की डिजाइन तैयार की जा सकती है। अमन सतीजा बताते हैं कि शादियों में एंकर भी एआइ का प्रयोग कर इवेंट को आकर्षक बना रहे हैं।