अलवर. पिछले कुछ सालों में देशभर में मॉब लिचिंग से जुड़े घटनाओं ने करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। मॉब लिचिंग यानि लोगों की भीड़ किसी को भी पकड़ पकड़ कर मारती है। पकड़े गए लोग गलत है या सही यह एक अलग विषय है। देश में इस तरह की घटनाएं अराजकता को जन्म दे रही हंै। इस तरह की घटनाओं से पूरा देश सहमा हुआ है किसी को नहीं पता की कब और कहां उनके साथ कोई हादसा हो जाए। दो दिन पहले अलवर में हुई रकबर की मौत से देश में अलवर का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राजस्थान पत्रिका ने लोगों से बातचीत कर जाना कि क्या भीड़ लोगों को पकडकर मारती है, यही सही है या गलत। सुप्रीम कोर्ट ने मॉब लिचिंग को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को इस पर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए है । शीघ्र ही कोई कानून भी इस पर बन सकता है लेकिन फिलहाल सामाजिक व मानसिक स्तर हमें अपने आप को संभालने की जरुरत है।