
अलवर में यहां शादी समारोह में चोरी, नगदी और जेवरात से भरा बैग पार, मौके पर पहुंची पुलिस
अलवर. शहर के भगत सिंह सर्किल के समीप स्थित एक मैरिज होम में शनिवार रात आयोजित लगन टीका समारोह में से अज्ञात चोर नगदी और जेवरात से भरा बैग पार कर ले गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
कोतवाल राजेश शर्मा ने बताया कि शिवाजी पार्क निवासी गोविंद राम सैनी के पुत्र का शनिवार शाम को भगत सिंह सर्किल के समीप स्थित बृज मैरिज होम में लगन टीका समारोह चल रहा था। इसी दौरान गोविंद राम सैनी की पत्नी की साड़ी पर चाशनी फैल गई। वह इसे साफ करने के लिए अंदर चली गई और बैग वहीं रख दिया। पीछे से अज्ञात चोर बैग पार कर ले गए। बैग में करीब एक लाख रुपए नगद और करीब 3 तोला सोने के जेवरात रखे हुए थे। घटना की सूचना के बाद कोतवाल राजेश शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। रात तक बैग पार करने वाले चोरों का सुराग नहीं लग सका।
Published on:
28 Nov 2020 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
