6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत निगम ने जिलेभर में पकड़ी बिजली चोरी, कई लाख का जुर्माना किया

अलवर. विद्युत निगम की ओर से मंगलवार को सतर्कता अभियान के तहत जिलेभर से अनेक स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कई लाख रुपए का जुर्माना किया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 23, 2020

विद्युत निगम ने जिलेभर में पकड़ी बिजली चोरी, कई लाख का जुर्माना किया

विद्युत निगम ने जिलेभर में पकड़ी बिजली चोरी, कई लाख का जुर्माना किया

अलवर. विद्युत निगम की ओर से मंगलवार को सतर्कता अभियान के तहत जिलेभर से अनेक स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कई लाख रुपए का जुर्माना किया।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता डीसी अग्रवाल ने बताया कि सतर्कता अभियान के तहत अलवर शहर में 41 स्थानों पर 7 लाख रुपए, रामगढ़ क्षेत्र में 57 बिजली चोरी पकड़ 7.65 लाख रुपए का जुर्माना किया। वहीं मुंडावर क्षेत्र में 125 बिजली चोरी पकड़ 20.80 लाख रुपए, तिजारा क्षेत्र में 83 जगह बिजली चोरी पकड़ 15 लाख रुपए का जुर्माना किया। इसी प्रकार खेड़ली क्षेत्र में 75 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ 14.50 लाख रुपए का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि जुर्माना राशि जमा नहीं होने पर सम्बंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा निगम की ओर से स्थाई रूप से कटे कनेक्शनों की जांच के अभियान के तहत मंगलवार को जिले में कुल 175 पीडीसी कनेक्शनों के परिसरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 129 परिसर अंधेरे में मिले। वहीं 5 पीडीसी उपभोक्ताओं के घर पड़ोसी से बिजली सप्लाई मिली तथा 8 पीडीसी उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। तीन पीडीसी उपभोक्ताओं के परिसर से मीटर तथा सर्विस लाइन उतारी गई तथा 29 पीडीसी उपभोक्ताओं के परिसर में अन्य बिजली कनेक्शन पाया गया।