6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां तांत्रिक ने धन के लालच में दी मासूम की बली, सिर में कील ठोकी, श्रृंगार कर कान-नाक काटे

जमीन के विवाद को लेकर मासूम बालक की हत्या कर दी गई। तांत्रिक सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने घटना स्थल का जायजा लिया

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 27, 2020

Alwar Boy Killed By Tantrik In Superstition

राजस्थान में यहां तांत्रिक ने धन के लालच में दी मासूम की बली, सिर में कील ठोकी, श्रृंगार कर कान-नाक काटे,राजस्थान में यहां तांत्रिक ने धन के लालच में दी मासूम की बली, सिर में कील ठोकी, श्रृंगार कर कान-नाक काटे

अलवर. अलवर जिले के थाना मालाखेड़ा के पंचायत सांरगपुरा के गांव नावली में धन की लालच में एक तांत्रिक और कुछ लोगों ने मिलकर 11 वर्षीय बालक की सरसों के खेत में बलि चढ़ाते हुए निर्मम रूप से हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले बालक का शृंगार किया और उसके कान-नाक धारदार हथियार से काटे और पैरों के नाखून उखाड़ दिए। इसके बाद बालक के सिर में हत्यारों ने कील भी ठोकी। हत्याकांड का पता लगने के बाद रविवार को पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, डीएसपी ग्रामीण व मालाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

मृतक के पिता रघुवीर बैरवा ने बताया उसके बड़े भाई घीसा के पास शनिवार सुबह 9 बजे कोटपूतली से एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने बताया जमीन विवाद को आगे मत बढ़ाओ नहीं तो तुम्हारे भाई की या उसके बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद 11 बजे उसके पुत्र निर्मल अचानक घर से लापता हो गया। उन्होंने शाम को मालाखेड़ा थाना पुलिस को निर्मल के अपहरण की लिखित में सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने इसमें कोताही बरती और तत्परता से काम नहीं किया। इसके बाद उन्होंने इधर-उधर बालक तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गांव के रहने वाला प्रेम उर्फ कल्लू अपने आप को सिद्ध बताता है और उसका कहना है उसके प्रेत और जिंद आते हैं। रविवार को प्रेम ने बताया कि उनके लडके निर्मल की हत्या हो गई है और वह सरसों के खेत में पड़ा है, ले आओ। मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने रविवार दोपहर खेत में जाकर देखा तो निर्मल का शव पड़ा हुआ था। निर्मल के कान व नाक को धारदार हथियार से काट रखे थे तथा हाथ पैरों के नाखून उखाड़ रखे थे। सिर पर बिंदी लगाई हुई थी और उसका शृंगार भी किया हुआ था। बालक के सिर में बिंदी के पास कील ठोकी गई।

यह है विवाद

गौरतलब है कि रघुवीर तथा उसके भाई घीसा का दूसरे पक्ष के लोगों से जमीन का विवाद भी है। जिसमें उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा की ओर से 22 दिसंबर को वादी पक्ष की ओर से पेश किए गए मामले में एसडीएम अनुराग हरित ने 5 फरवरी तक निषेधाज्ञा अस्थाई रूप से जारी कर करीब 10 लोगों को पाबंद भी किया गया था।

मामले में गहनता से अनुसंधान कर रहे

इस मामले में अलवर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का कहना है की मालाखेड़ा के नावली गांव में बालक की हत्या के मामले में पुलिस गंभीरता से अनुसंधान में जुटी है। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम के माध्यम से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों ने धन के लालच में हत्या करने का तांत्रिक सहित कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के सम्बन्ध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, गांव के जिस व्यक्ति ने देवता आने के नाम पर उन्हें बालक की हत्या होने की जानकारी दी है उससे भी पूछताछ की जा रही है।
- तेजस्विनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।