8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई के खिलाफ अलवर में कांग्रेस का हल्ला बोल, महिला कार्यकर्ताओं ने निकली एलपीजी सिलेंडर की अर्थी, देखें वीडियो

जिले के सभी ब्लॉक्स में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस पार्टी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व सभी प्रकोष्ठों की ओर से विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 7 Jul 2021, 10:16 PM IST

Alwar Congress Committee Protest Against Fuel Price Hike

महंगाई के खिलाफ अलवर के कांग्रेस का हल्ला बोल, महिला कार्यकर्ताओं ने निकली एलपीजी सिलेंडर की अर्थी, देखें वीडियो

अलवर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिले भर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिले के सभी ब्लॉक्स में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस पार्टी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व सभी प्रकोष्ठों की ओर से विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया। शहर में नयाबास स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की ओर से लगभग 66 बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि की गई, जिससे चरमराती अर्थव्यवस्था से जूझ रहे भारत देश के आम नागरिक की कमर टूट गई है। केंद्र सरकार को तुरंत राहत देते हुए उत्पाद शुल्क में कमी करनी चाहिए। कांग्रेस कमेटी की ओर से 8 जुलाई से 15 जुलाई तक अलवर जिले के सभी ब्लॉकों में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अलवर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बिजली घर चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र गंडूरा, अजीत यादव, प्रदीप आर्य, गफूर खान, रामबहादुर तंवर, जोगेंद्र कोचर, डॉ गौरव यादव, नरेंद्र मीणा, नारायण साईंवाल, प्रीतम मेहंदीरत्ता, बीना नरुका, विक्रम यादव, रमन सैनी, अजय मेठी, मोहनलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।


बढ़ती कीमतों को वापस ले केंद्र सरकार- श्रम मंत्री जूली

श्रम राज्यमंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही है। आपदा में अवसर ढूंढने वाली केन्द्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर इस देश की अर्थव्यवस्था को ही आपदा में डाल दिया है। केन्द्र सरकार को वर्तमान परिस्थितियों में बने हालातों के बीच बढ़ी कीमतों को तुरन्त वापस लेना चाहिए तथा पहले से ही मंदी से जूझ रहे आमजन को राहत देने की दिशा में कार्य करना चाहिए। केन्द्र सरकार ने चुनावों के खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। पिछले दो महीनों में ईंधन की कीमतों में वृद्धि तथा 150 से अधिक शहरों में पेट्रोल की कीमते 100 रु. प्रति लिटर से भी अधिक हो गई है।

महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकल प्रदर्शन किया

अलवर. महिला कांग्रेस की ओर से एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में बुधवार को भवानी तोप चौराहे पर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर को फूलमालाओं से सजाकर सिलेंडर के अर्थी जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने अपने सिरों पर लकड़ियों के बण्डल और गोबर के सूखे उपलों की भरी तगारियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। मिनी सचिवालय के बाहर उल्टा गैस चूल्हा रख कर परम्परागत मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ियों और ऊपलों से दाल- रोटी बना कर बेहताशा बढ़ती महंगाई, खाद्य सामग्री सब्जी, सरसों तेल ,आटा दाल ,रसोई गैस सिलेंडर आदि की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध स्वरूप महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति सभापति बीना गुप्ता , जीतकौर सांगवान , बबीता दिल्लीवाल, पार्षद शशिकला जाटव ,ज्योति जाटव , बीना नरूका, कमला किरण सैनी, उर्मिला सैनी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।