
अलवर जिले में घट रही संक्रमण की रफ्तार, 6 हजार से ज्यादा सैंपल में से 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
अलवर. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार लगातार घट रही है। बुधवार को अलवर जिले में 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले तथा कोरोना से किसी मरीज की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अलवर जिले में 6 हजार से ज्यादा जांच सेम्पल लिए गए थे।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि बुधवार को अलवर जिले में 31 नए कोरोना संक्रमित मरीजन सामने आए। जिनमें से राजगढ़ में 9, कोटकासिम में 6, रामगढ़ में 5, बहरोड़ में 3, बानसूर में 2, लक्ष्मणगढ़ में 2, मालाखेड़ा में 2, किशनगढ़बास में 1 तथा मुण्डावर में 1 संक्रमित मरीज मिले।
यहां नहीं मिला कोई संक्रमित
अलवर जिले में रविवार को अलवर के 9 ब्लॉक में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। शेष अलवर शहर, भिवाड़ी, खेरली, रैणी,थानागाजी, तिजारा और शाहजहांपुर ब्लॉकों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला।
11 दिन से कोई मौत नहीं हुई
जिले में अब तक 59 हजार 295 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के संक्रमण से अब तक 378 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 11 दिन में जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं, इन संक्रमितों में से 58 हजार 539 कोरोना मरीज सही हो चुके हैं।
अब आईसीयू में 6 और वेंटीलेटर पर 4 मरीज
जिले में बुधवार को 58 कोरोना मरीज जिला अस्पतालों तथा 17 मरीज सीएसची में भर्ती रहे। 23 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 6 मरीज आईसीयू में भर्ती है। 4 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। वहीं, 42 मरीज बेड आइसोलेशन तथा 377 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
एक्टिव केस 452 बचे
अलवर जिले में कोरोना एक्टिव केसों का ग्राफ लगातार तेजी से घटता जा रहा है। जिले में बुधवार को कोरोना एक्टिव केसों का आंकड़ा 452 रहा।
------
कोरोना मीटर
नए मरीज 31
कुल संक्रमित 59295
रिकवर हो चुके 58539
एक्टिव केस 452
मौत 378
Published on:
24 Jun 2021 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
