7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में Lock Down के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 177 नए पॉजिटिव मिले, जानिए अपडेट

Alwar Corona Update: अलवर जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, यहां 177 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Aug 15, 2020

Alwar Corona Update: 177 New Corona Positive In Alwar District

अलवर में Lock Down के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 177 नए पॉजिटिव मिले, जानिए अपडेट,अलवर में Lock Down के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 177 नए पॉजिटिव मिले, जानिए अपडेट,अलवर में Lock Down के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 177 नए पॉजिटिव मिले, जानिए अपडेट

अलवर. कोतवाली में 14 दिन के लॉकडाउन के बाद शहर में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को शहर में 76 और जिले में 171 नए पॉजिटिव मरीज आ गए। कई जगहों पर बड़ी संख्या में संक्रमित आने से साफ जाहिर है कि कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में फैलने लगा है। अभी इसकी चेन को तोडऩे में सफल नहीं हो पाए हैं। खास बात यह है कि बाजारों में दुकानों के जरिए तेजी से संक्रमण फैलने लगा है। शुक्रवार की रिपोर्ट में जिले में 14 दुकानदार पॉजिटिव आए हैं। यही नहीं करीब अब परिवार की महिलाएं भी अधिक पॉजिटिव आने लगी हैं। जिससे स्पष्ट है कि संक्रमण घरों के अन्दर बढऩे लगा है। इन 171 मरीजों में से 148 बिना लक्षण वाले हैं। दो हैल्थ वर्कर भी हैं। करीब 101 संक्रमित दूसरों के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं।

जिले में अब 1704 एक्टिव केस

जिले में 1 हजार 704 एक्टिव केस हैं। एक हजार 431 मरीजों का घर पर इलाज जारी है। अब तक 4 हजार 85 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 816 पहुंच चुा है।

कहां से कितने पॉजिटिव आए

अलवर शहर 76

बहरोड़ 20

भिवाड़ी 19

किशनगढ़बास 19

शाहजहांपुर 9

बानसूर 9

तिजारा 8

लक्ष्मणगढ़ 3

रैणी 3

कोटाकासिम 2

मुण्डावर 2

खेरली 1