6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में कोरोना वायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 246 पॉजिटिव, जानिए पूरी अपडेट

अलवर जिले में कोरोना वायरस के सभी रिकॉर्ड टूट गए एक दिन में जिले में 246 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

3 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jul 25, 2020

Alwar Corona Update: 246 Corona Positive In One Day In Alwar

अलवर में कोरोना वायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 246 पॉजिटिव, जानिए पूरी अपडेट

अलवर. जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और आगे निकल गया। अब तक सबसे ज्यादा 246 मरीज एक ही दिन में आ गए। सुबह की कोरोना जांच रिपोर्ट में ही 197 नए पॉजिटिव आ गए थे। जो रात को बढ़कर 246 तक पहुंच गए। चिंता की बात यह है कि कच्ची बस्ती व पुराने मोहल्लों में कोरोना अधिक फैल गया है। परिवार के परिवार पॉजिटिव आने लगे हैं। अलवर शहर के कोटियापाडी मोहल्ला में एक ही परिवार के नौ सदस्य संक्रमित हो गए। वहीं बरेडिया पाडी में भी आठ जने एक ही जगह के पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह जिले में कई अन्य जगहों से भी कोरोना की लम्बी चेन मिलने लगी है। जिससे आने वाले दिनों में कोरोना का संक्रमण और अधिक बढऩे की पूरी आशंका हो चुकी है।

पिछले करीब एक सप्ताह से जिल में पुलिसकर्मी, जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन, बैंककर्मी, अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा फील्ड में काम करने वाल भी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने लगे हैं। कोतवाली व अरावली विहार थाना पुलिस से कई पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार 537 हो गया है। हालांकि इसमें 12 मरीज हरियाणा के बताए गए हैं इसलिए प्रशासन ने अपने आंकड़े कम माने हैं। रात्रि को जिला लैब से 35 पॉजिटिव आई जिसमें कत्तीस अलवर शहर के लोग शामिल है।

कहा कहा से आए मरीज
अलकापुरी में 1, कोटिया की पाडी में 9, गालिब सैयद 1, बीच का कुआं में 1, नीअशोका टाकीज में 1, काला कुआं में 1, मनुमार्ग में 5, ट्रांसपोर्ट नगर 1, मालाखेडा बाजार में 1, लोहिया पाडी में 1, बडेरिया पाडी में 8, चूडी मार्केट में 1, स्कीम एक में 1, सुभाष नगर में 1, जुबली बास में 2, दाउदपुर की आदर्श कॉलोनी में 3 तथा चोर डूंगरी में 1, एनईबी में 3, शिव कॉलोनी में 1, कटला में 1, फूटीखेल में 2, शिवाजी पार्क में 2, इन्द्रा कॉलोनी में 1, मुल्तान नगर में 1, सूर्य नगर के बी ब्लॉक में 1, मुंगस्का में 2, स्कीम नं. 10 में 2, ढहरा में 1, साहब जोहडा में 1, कबीर कॉलोनी में 1, थाना कोतवाली 1, आरजीएच में 1, काला कुआं में 2, मनुमार्ग में 1, खुदनपुरी में 1, बस स्टेण्ड रोड पर 1, कर्मचारी कॉलोनी में 1, मीणापाडी में 1, गुमटीका बास बुर्जा अलवर में 1, एनईबी में 1, पंचवटी में 1, शक्ति नगर में 1, लोहिया पाडी में 1, हजूरी गेट में 5, थाना एमआईए में 1, अखैपुरा में 1, दारूकुटा मौहोल्ला में 1 तथा हरसौरा में 1 संक्रमित आया है।
इसी प्रकार भिवाडी क्षेत्रके बीकेटी चौपानकी में 1, नब्बू कॉलोनी चौपानकी में 1, सरदार कॉलोनी चौपानकी में 1, केला कॉलोनी चौपानकी में 1, बोधा मार्केट चौपानकी में 1, सैक्टर-9 भिवाडी में 1, बजरंग नगर में 1, मदन कॉलोनी में 1, सैक्टर-11 अरावली विहार में 2, हनुमान कॉलोनी में 1, चेतराम कॉलोनी में 1, हरचन्द कॉलोनी में 1, सैक्टर-3 आरएचबी भिवाडी में 1, भारत कॉलोनी में 1, सैक्टर-8 यूआईटी भिवाडी में 1, भगतसिंह कॉलोनी में 2, आलमपुर मंदिर के पास में 1, सैक्टर-7
आरएचबी में 1, सैक्टर-10 अरावली विहार में 8, एमबीएम करौल में 4, एवन गार्डन भिवाडी में 1, अलवर बाईपास भिवाडी में 1, इंडस्ट्रियल एरिया भिवाडी में 1, संजय कॉलोनी में 1, अशीम कॉलोनी में 1, रामसिंह कॉलोनी में 1, अजंता चौक भिवाडी में 1, मातादीन नगर में 1, द्वारका धारूहेडा भिवाडी में 1, सेक्टर 3 यूआईटी भिवाडी 1, खेमचन्द कॉलोनी में 1, अशोक कॉलोनी में 1, सिगमा मतक में 1, सेक्टर नं.-9 अरावली विहार में 1, जागू कॉलोनी में 1, सरीफन कॉलोनी में 1, नीलम चौक में 1, फूलसिंह कॉलोनी में 1, वार्ड-3 सैदपुर में 1, वार्ड-58 सहरोड में 1 में तथा टपूकडा के कारोली में 1, कर्मपुर में 1, झिवाणा में 2, गुता में 1संक्रमित पाए गए।

इसी प्रकार जिले के बानसूर में 2, बहरोड में 10 एवं बडौद बहरोड में 1, खेडली में 3, शालीमार एक्सटेंशन में 6, खैरथल के वार्ड-15 में 1, सीएचसी में 1, आईसीआईसी बैंक खैरथल में 4 व एवन कम्पनी खैरथल में , बम्बोरा में 1, किशनगढबास में 1, लक्ष्मणगढ में 1, मालाखेडा में 3, मुण्डावर में 1, राजगढ में 6, रामगढ मुबारिकपुर में 1 एवं रैणी में 1 संक्रमित पाया गया।