उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि अलवर जिले में गुरुवार को 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जिनमें से अकेले अलवर शहर में 21 मरीज मिले हैं। इसके अलावा किशनगढ़बास में 6, लक्ष्मणगढ़ में 4, खेरली और राजगढ़ में 3-3, मुण्डावर और तिजारा में 2-2 तथा मालाखेड़ा, रामगढ़, भिवाड़ी, बानसूर व अन्य राज्य में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं, चार मरीज सामान्य अस्पताल के कोरोना आईसीयू में भर्ती हैं।