6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में कोरोना के मरीज 6800 के पार, ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक, जानिए आज की अपडेट

अलवर जिले में शनिवार को 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिले में कोरोना का आंकड़ा 6800 के पार पहुंच गया है

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Aug 22, 2020

Alwar Corona Update: 6803 Corona Positive In Alwar District

अलवर में कोरोना के मरीज 6800 के पार, ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक, जानिए आज की अपडेट

अलवर. जिले में शनिवार सुबह की रिपोर्ट की 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से अलवर शहर से 15, किशनगढ़बास से 7, खेरली से 3, मुंडावर से 2, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। अलवर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6 हजार 806 पहुंच चुका है, इनमें से 5 हजार 139 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 1398 एक्टिव केस हैं। इससे पहले जिले में शुक्रवार को 141 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि पिछले दो दिनों में अलवर शहर में 120 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आ चुुके हैं।

जबकि अलवर शहर कोतवाली क्षेत्र में संशोधित लॉकडाउन लागू हैं। मतलब दुकानें व बाजार दोपहर दो बजे तक ही खुलते हैं। इसके बावजूद भी कोरोना पॉजिटिव आने का क्रम अधिक कम नहीं हो सका है। अलवर शहर के अलावा किशनगढ़बास, बहरोड़, तिजारा में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अलवर जिले में कोरोना जांच लैब शुरू होने के तुरंत बाद शहर में संक्रमित आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जबकि एक दिन पहले ही कोरोना लैब की मशीनों को दुरुस्त कर दुबारा से चालू किया गया है।

जिले में 6 हजार 806 कोरोना संक्रमित आ चुके
जिले में अब तक 6 हजार 806 कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। जिनमें से 5 हजार 139 रिकवर भी हो गए हैं। अब जिले में 1 हजार 398 एक्टिव केस हैं। जबकि 31 जनों की मृत्युु हो चुकी है। एक्टिव केस वाले मरीजों में से 1 हजार 239 होम आइसोलेशन में हैं।

शुक्रवार को कहां से कितने पॉजिटिव आए

अलवर शहर 48

भिवाड़ी 32

बहरोड़ 21

खेरली 8

मुंडावर 9

किशनगढ़ बास 6

तिजारा 5

शाहजहांपुर व लक्ष्मणगढ़ से 3-3

थानागाजी 2