8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में तेजी फ़ैल रहा कोरोना का संक्रमण, पोस्ट ऑफ़िस के कर्मचारी मिले पॉजिटिव, ICU भी फुल

अलवर शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है, जिले में ICU भी फुल हो गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 27 Sep 2020, 7:17 AM IST

Alwar Corona update: Coronavirus Spread Rapidly In Alwar District

अलवर में तेजी फ़ैल रहा कोरोना का संक्रमण, पोस्ट ऑफ़िस के कर्मचारी मिले पॉजिटिव, ICU भी फुल

अलवर. अलवर जिले में कोरोना का वायरस तेजी से फैल रहा है। यह भले ही सरकारी आंकड़ों में कम हो। शनिवार को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के प्रभारी सहित 153 नए पॉजिटिव आए हैं। सबसे अधिक अलवर शहर व भिवाड़ी से संक्रमित मिले हैं। शनिवार को डाक विभाग मे ं काम करने वाले काफी कर्मचारी कोरोना संक्रमित आए हैं। जिसके कारण कई जगहों पर कामकाज भी नहीं हो सका। जिले से पुलिस कर्मी व बैंक कर्मियों का भी कोरोना संक्रमित आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जिले में कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

पोस्ट ऑफिस में कोरोना का प्रवेश, लटक गए ताले

अलवर शहर में पिछले कई दिनों से पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिसों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

शनिवार को मालाखेड़ा गेट पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी पोस्ट ऑफिस आए तो पोस्ट ऑफिस में ताला लगाना पड़ गया।

रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट ऑफिस में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों में भी डर बैठ गया और लोग भी बाहर से ही वापस जाने लगे।
इससे पहले भी मुख्य पोस्ट ऑफिस अट्टा मंदिर के कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं।

डाक विभाग के प्रभारी अधीक्षक हनीफ खान ने बताया कि मालाखेड़ा गेट पोस्ट ऑफिस के दोनों कर्मचारी कोरोना आए हैं। रेलवे स्टेशन पोस्ट ऑफिस में भी एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है।

आईसीयू में मरीज पूरे

आईसीयू में मरीजों की संख्या कम नहीं हो सकी है। अब भी अधिकतर आइसीयू के बैड फुल हैं। लॉड्र्स में 7 मरीज आसीयू में हैं और कुल 80 से अधिक पॉजिटिव भर्ती हैं। इधर, जिला अस्पताल में सर्जिकल व मेडिकल आइसीयू में मरीज भर्ती हैं।

कहां से कितने आए संक्रमित-

अलवर शहर 37

भिवाड़ी 33
बहरोड़ 20

किशनगढ़बास 11
तिजारा 9

मालाखेड़ा 8
शाहजहांपुर 7

बानसूर 6
रामगढ़ व खेरली 5-5

मुण्डावर 4
राजगढ़, रैणी व लक्ष्मणगढ़ से 1-1

अब जिले में 369 एक्टिव केस

जिले में अब 369 एक्टिव केस हैं। जबकि कुल संक्रमित 10 हजार 402 हो चुके हैं। इनमें से ठीक होने वाले मरीज 9 हजार 995 हो चुक हैं। एक्टिव केस में से 218 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 38 जनों की मौत हो चुकी है।