6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर जिले में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, नगर परिषद् उपसभापति सहित 194 कोरोना पॉजिटिव आए

अलवर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, यहां अब 2200 से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jul 31, 2020

Alwar Corona Update: Nagar Parishad Vice Chairman Corona Positive

अलवर जिले में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, नगर परिषद् उपसभापति सहित 194 कोरोना पॉजिटिव आए

अलवर. पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अलवर जिले में करीब 22 सौ से अधिक एक्टिव केस पहुंच गए हैं। अब एक्टिव केस के मामले में जोधपुर पीछे छूट चुका है। लगातार जिले में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बुधवार को अलवर शहर में नगर परिषद उप सभापति सहित जिले में 194 नए पॉजिटिव आ गए। जिसमें सबसे अधिक अलवर शहर से 109 मरीज आए हैं। दूसरे नम्बर पर भिवाड़ी में सबसे 47 पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार 875 हो चुका है।

जुलाई माह में जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। जिसके कारण संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। हालांकि जिले में पिछले करीब 15 दिनों में कई गुना अधिक सैंपल की जांच कराई है। जानकारों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांच कराने से पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। नए आ रहे पॉजिटिव में 80 प्रतिशत से अधिक बिना लक्षण वाले हैं।

एक ही जगह से अधिक पॉजिटिव

जिले में बुधवार को कई जगहों से अधिक संक्रमित मिले हैं। जैसे अलवर शहर में मीना की गली में सात, दिल्ली का दरवाजा में 6, गांव सहदोज भिवाड़ी में 8 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मतलब यहां पर कोरोना की चेन बनी है। जिसके कारण एक ही परिवार में काफी सदस्य संक्रमित मिले हैं। इस संक्रमण को तोडऩे के लिए ही प्रशासन ने अलवर शहर कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया है। उसका सख्ती से पालना भी कराने का प्रयास किया है। ताकि आमजन को संक्रमण से बचाया जा सके।

कहां से कितने आए कोरोना पॉजिटिव
194

अलवर शहर 109

भिवाड़ी 47

रामगढ़ 8

खेड़ली 6

मुण्डावर 2

खैरथल 2

बानसूर 3

बडौदामेव 1

खैरली 6

बहरोड़ 5

किशनगढ़बास 4

तिजारा 3

लक्ष्मणगढ़ दो

एक नजर अब तक

कुल मरीज अब तक 3 हजार 827

एक्टिव केस 2 हजार 157

रिकवर हो चुके 1 हजार 490

नए मरीज आए 194