6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में 12 नए पॉजिटिव, आधे बाहर से आधे पॉजिटिव के सम्पर्क में आए

अलवरजिले में अब अधिकतर कोरोना संक्रमितों में लक्षण मिलने लगे हैं। रविवार को 12 जने नए पॉजिटिव आ गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 21, 2020

जिले में 12 नए पॉजिटिव, आधे बाहर से आधे पॉजिटिव के सम्पर्क में आए

जिले में 12 नए पॉजिटिव, आधे बाहर से आधे पॉजिटिव के सम्पर्क में आए



अलवर
जिले में अब अधिकतर कोरोना संक्रमितों में लक्षण मिलने लगे हैं। रविवार को 12 जने नए पॉजिटिव आ गए। जिनमें से चार जने बाहर से आए हैं और चार कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए हैं। शेष तीन जनों की अलग हिस्ट्री है। नए संक्रमितों में चार भिवाड़ी, तीन तिजार, दो अलवर शहर, दो थानागाजी व एक बानसूर के मरीज हैं। पॉजिटिव आए मरीजों को अब घर पर रखने की बजाय अधिकतर को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। ताकि जल्दी से जल्दी रिकवर हो सके। इन 12 नए मरीजों के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 355 हो गया है।

मोती नगर में पति-पत्नी संक्रमित
अलवर शहर के मोती नगर में पति-पत्नी संक्रमित मिले हैं। व्यक्ति का कहना है कि पिछल दो-तीन महीने से अलवर से बाहर तो नहीं गए लकिन बीच में दो-तीन बार निजी अस्पताल जरूर जाना पड़ा है। वहीं संक्रमण मिलने की आशंका है। दोनों में लक्षण भी हैं। अब जिला अस्पताल कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया है।

भिवाड़ी, अलवर शहर व नीमराणा पर नजर
जिले में भिवाड़ी, अलवर शहर, नीमराणा व बानसूर पर प्रशासन की सबसे अधिक नजर हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यहां से अधिक संख्या में पॉजिटिव आने लगे हैं। जिसका कारण यह है कि लोगों को बाहर काफी आना-जाना रहा है। संक्रमण भी घर से बाहर निकलने पर ही आता है। अस्पतालों में जाना पड़े तो अधिक सावधानी की जरूरत होती है। अभी सबको गाइडलाइन का पालन करने की अधिक जरूरत है।