6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोकना सबकी जिम्मेदारी

अलवर. श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि कोरोना संक्रमण को कम्युनिटी में फैलने से रोकना सबकी जिम्मेदारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 24, 2020

कोरोना संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोकना सबकी जिम्मेदारी

कोरोना संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोकना सबकी जिम्मेदारी

अलवर. श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि कोरोना संक्रमण को कम्युनिटी में फैलने से रोकना सबकी जिम्मेदारी है। यह कार्य सचेत रहते एवं आमजन को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक बनाकर कर सकते हैं।
श्रम राज्य मंत्री जूली ने मंगलवार को अलवर ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कोविड-19 जागरुकता अभियान में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक होने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से पूरा विश्व संकट में आ गया है। महामारी के चलते अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है, इसलिए महामारी पर काबू पाना जरूरी है। स्वच्छता और स्वास्थ्य को सभी नागरिकों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बार-बार साबुन से हाथ धोने या सेनेटाइज करने, मास्क लगाने तथा दो गज की सामाजिक दूरी अपनाने से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्राम जाजोर, चिकानी, पट्टी जोडिया व बहादुरपुर में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने ग्राम चिकानी में कोरोना जागरुकता पोस्टर का विमोचन किया। जाजोर में जन-जागरुकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्रम राज्य मंत्री कोरोना योद्धाओं को प्रशंसा पत्रा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व श्रम राज्य मंत्री ने मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनी और अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।