6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में कोरोना का ट्रेंड बदला, अब शहर व कस्बों में संक्रमण बढ़ा

अलवर. एक जून से शुरू हुए अनलॉक के बाद जिले में कोरोना के संक्रमण का ट्रेंंड बदल गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 26, 2020

जिले में कोरोना का ट्रेंड बदला, अब शहर व कस्बों में संक्रमण बढ़ा

जिले में कोरोना का ट्रेंड बदला, अब शहर व कस्बों में संक्रमण बढ़ा


अलवर.

एक जून से शुरू हुए अनलॉक के बाद जिले में कोरोना के संक्रमण का ट्रेंंड बदल गया है। लॉकडाउन के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिव गांवों में आए थे लेकिन, अब पिछले कुछ दिनों से 60 प्रतिशत से अधिक मरीज शहर व कस्बों से आने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में कुल 36 मरीजों में से 29 अलवर शहर व भिवाड़ी कस्बे में आए हैं।

लॉकडाउन के 68 दिनों में जिले में कुल 55 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिनमें से भिवाड़ी में एक भी पॉजिटिव नहीं था। अलवर शहर में केवल दो ही संक्रमित थे। लेकिन, अनलॉक होते ही एक जून के बाद भिवाड़ी टपूकड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा 102 पर पहुंच गया है। जबकि अलवर शहर में भी अब कोरोना पॉजिटिव 75 हो गए हैं। जबकि देश के अन्य प्रदेशों में शुरूआत से बड़े शहर व कस्बों में ही कोरोना की चेन बढ़ी है। वहां अब भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढऩे में लगा है लेकिन, अलवर जिले में यह बदलाव देखा गया है।
26 दिनों में 55 से 400 पार हो गए

पिछले 26 दिनों में ही कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से सामने आया है। 26 दिन पहले तो जिले में 55 ही मरीज थे। लेकिन, एक जून के बाद संक्रमितों की चेन सामने आने लगी। तभी तो इन 26 दिनों में ही जिले में पहले 100 से दो सौ और अब 400 का आंकड़ा पार हो गया। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण आगे ओर अधिक बढ़ सकता है। बारिश के दौरान मौसम बदलेगा। खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ेंगे। इनके साथ कोरोना भी फैलेगा। वैसे भी लक्षण वाले मरीजों से कोरोना वायरस अधिक तेजी से फैला है।