6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार अनलॉक से कोरोना होगा लॉक

कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन लगाए जाने पर चिकित्सकों की राय - कहा निश्चित रूप से संक्रमण कम होगा आमजन गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे, जिससे फैल रहा है कोरोना वायरस

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 29, 2020

बाजार अनलॉक से कोरोना होगा लॉक

बाजार अनलॉक से कोरोना होगा लॉक

अलवर.
अनलॉक के बाद फिर से अलवर शहर के कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया है। जिसे चिकित्सक प्रशासन का उचित निर्णय मानते हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में बाजार अधिक हैं। दुकानदार लगातार पॉजिटिव आए हैं। जिससे अन्य लोगों में संक्रमण फैला है। जब गाइडलाइन का पालन नहीं हा रहा तो यही एक मात्र विकल्प है। जिसके सात दिन में ही परिणाम सामने आ जाएंगे। जानिए चिकित्सकों की राय-

-------

अनलॉक होने के बाद गाइडलाइन का फॉलो नहीं कर रहे हैं। मास्क व सेनेटाइजर कम उपयोग होने लग गया। इस कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुरूआत में मरीज भिवाड़ी की तरफ से आए लोगों से संक्रमण फैला। लॉकडाउन के दौरान कम संक्रमण फैल पाया। अनलॉक होते ही तेजी से फैला है। अब तो बिना लक्षण वाले मरीज भी कोरोना फैला रहे हैं। इस लॉकडाउन का आगामी सात दिन में ही मालूम चल जाएगा। इस क्षेत्र के दुकानदार बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले हैं। लॉकडाउन के साथ आमजन गाइडलाइन का पालन भी करे तो परिणाम अच्छे आएंगे।
डॉ.जीएस सोलंकी, वरिष्ठ फिजिशियन, अलवर

आमजन को जागरूक होना जरूरी

कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉकडाउन किया गया हैं। इस क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। निश्चित रूप से लॉकडाउन से कोरोना के केस कम होंगे। इसके अलावा तो आमजन को जागरूक रहना होगा। गाइडलाइन का पालन हो तो लॉकडाउन की जरूरत भी नहीं हो। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा हेै। जिसके लिए सरकार व प्रशासन को दूसरे तरीकों से प्रचार करने की जरूरत है। ताकि आमजन इसे और अधिक गंभीरता से लें।

नीरज जैन, कनिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ अलवर

गाइडलाइन की पालना हो तो लॉकडाउन नहीं करना पड़े
मैं तो आमजन को यह संदेश देना चाहता हूं कि आप चाहें तो लॉकडाउन करने की जरूरत ही नहीं पड़े। इसके लिए सबको गाइडलान की पालना करना जरूरी है। घर के बाहर जाएं तो मास्क लगाकर निकले। इसके अलावा दो गज की दूरी बनाएं। इसका महत्व अनपढ़ व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार व प्रशासन को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। तभी हम इस वायरस को रोक सकते हैं। फैलते वायरस को रोकने के लिए ही लॉकडाउन लगाना पड़ता है।

डॉ. यादराम गुर्जर, आयुर्वेद अधिकारी, अलवर

लोकडाउन करना ही अंतिम विकल्प

मौजूदा स्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन अंतिम विकल्प है। आमजन की ओर से गाइडलाइन का पालन नहीं करने के कारण प्रशासन को लोकडाउन करना पड़ा। पहले लोकडाउन के दौरान काफी संख्या में मरीज कम आए थे निश्चित रूप से इसका असर अभी भी देखने को मिलेगा। फिर भी आमजन को जागरूक होने की बहुत अधिक जरूरत है।

डॉ. लवेश गुप्ता, फिजिशियन