8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला कलक्टर ने कहा- संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी को सक्रिय करें

नगर परिषद के 65 वार्डों में आए मरीजों की जानकारी सूचीबद्ध की जाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 11 Aug 2020, 12:10 AM IST

जिला कलक्टर ने कहा- संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी को सक्रिय करें

जिला कलक्टर ने कहा- संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी को सक्रिय करें


अलवर.

जिला कलक्टर आनन्दी ने सोमवार को कोर ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी को सक्रिय कर दायित्व सौंपा जाए।
कलक्टर ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में ग्राम स्तरीय कमेटी के सदस्य आंगनबाडी कार्यकर्ता, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, बीएलओ व संबंधित वार्ड पंच सहित जिम्मेदार लोग सक्रिय रूप से कार्य करें। कमेटी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी होम क्वॉरंटीन में रह रहा व्यक्ति डब्लयूएचओ के नियमों की अवहेलना नहीं करें। कमेटी यह सुनिश्चित करें कि लोग सोशल डिस्टेंिसंग की पालना करें, मास्क लगाएं, सेनेटाइज करें व बार- बार साबुन से हाथ धोएं। होम क्वॉरंटीन वाले व्यक्ति के साथ परिजन भी गाइडलाइन का पालन करें।

कंटेन्मेंट जॉन में रेण्डम सेम्पलिंग करें

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कंटेन्मेंट एरिया में जहां संक्रमण के अधिक मामले है। वहां अधिक सेम्पलिंग करवाएं व रेण्डम सेम्पलिंग हो। मरीज की पूरी जानकारी चिकित्सा विभाग व एएनएम को होनी चाहिए । जो व्यक्ति अन्य किसी बीमारी जैसे टीबी, एचआईवी, गुर्दे तथा फेफडो के संक्रमण से ग्रसित है। ऐसे लोगों का सर्वे कर उन्हें सूचिबद्ध किया जाए। एएनएम व आशा सहयोगिनी बराबर फीडबैक लेकर सेंम्पलिंग कराती रहें।

संक्रंमित लोगों को समय पर दवाई उपलब्ध करवाएं
कलक्टर ने कहा कि होम क्वॉरंटीन रह रहे लोगों को समय पर दवाई नहीं मिलने की आगे से शिकायत नहीं मिले। समय पर दवा देना व जांच कराना जरूरी है। इसके लिए मेडिकल टीम की जवाबदेही तय हो। ऐसा नहीं होने पर आमजन जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम नम्बर 0144-2346033 पर शिकायत कर सकते हंै।

उद्योगो में गाइडलाइन की पालना हो

जिला उद्योग केन्द्र व रीको के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों में डब्लयूएचओ की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराएं। फैक्ट्री प्रबन्धन सभी श्रमिकों की श्रेणी स्क्रीनिंग करवाएं। मास्क लगाना, सेनेटाइज की व्यवस्था हो। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच होती रहे। यूआईटी सचिव से कहा कि नगर परिषद के सभी 65 वार्डों में संक्रमित लोगों का डेटा सूचिबद्ध किया जाए। यह भी पता चले कि संक्रमण कैसे हुआ है।