6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में लॉक डाउन आज रात तक, कल से शहर में बाजार सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे

चूड़ी मार्केट, भटियारों की गली, आटा वाली गली, घी वाली गली बाजार, घंटाघर सब्जी मंडी फुटकर व्यापार के लिए बंद रहेगी

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 12, 2020

अलवर में लॉक डाउन आज रात तक, कल से शहर में बाजार सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे

अलवर में लॉक डाउन आज रात तक, कल से शहर में बाजार सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे

अलवर. शहर कोतवाली क्षेत्र में लॉक डाउन की अवधि बुधवार रात 12 बजे खत्म होगी, लेकिन गुरुवार सुबह 4 बजे से बाजार खुलने, सकरे बाजार फुटकर व्यापार के लिए बंद रहने, पार्किंग व अन्य प्रतिबंध लागू होंगे। ये प्रतिबंध 22 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रभारी होंगे।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी आदेशानुसार लॉकडाउन खोलने के लिए अलवर शहर के बाजारों को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए गुरुवार प्रात: 4 बजे से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक के लिए कुछ संशोधन किए है।

व्यस्ततम बाजार बंद रहेंगे

शहर के व्यस्ततम बाजार चूडी मार्केट, भटियारों की गली, आटा वाली गली, घी वाली गली, घण्टाघर स्थित सब्जी मण्डी फुटकर व्यापार के लिए पूरी तरह बंद रहेगी, लेकिन इन बाजारों में थोक व्यापारी प्रात: 4 बजे से प्रात: 7 बजे तक अपना सामान फुटकर व्यापरियों को उपलब्ध करा सकेंगे।

अलवर शहर के बाजार सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे

शहर के व्यस्ततम बाजार के अलावा अन्य बाजार प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। इन बाजारों के व्यापारियों को कोरोना वायरस के तहत जारी दिशा-निर्देश जैसे मास्क लगाना, सेनेटाइजर रखना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए दुकान के सामने 6-6 फीट की दूरी पर गोले बनाना व बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को सामान नहीं दिया जा सकेगा।

ठेली पर खान पान पर रहेगा प्रतिबंध

शहर के व्यस्ततम बाजार को छोडकर खाघ सामग्री की दुकानें, ठेले वाले व्यापारी प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाघ सामग्री बेचे सकेंगे, लेकिन इन पर कोई भी व्यक्ति खान-पान नहीं कर सकेगा। इन दुकानों व ठेलों पर केवल टेकअवे या होम डिलिवरी की सुविधा रहेगी।

चौपहिया वाहनों का प्रवेश भी रहेगा बंद

अलवर शहर के भगतसिंह सर्किल, बिजली घर का चौराहा, मन्नी का बड, मनुमार्ग, पुलिस कन्ट्रोल रूम, अशोका टाकीज की ओर से शहर के मुख्य बाजारो में प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वाहनों की यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से लॉकडाउन हटाने पर वाहनों के आवागमन के लिए पार्किग की व्यवस्था की गई है। जिसमें एनएइबी की तरफ से एवं जेल सर्किल से आने वाले वाहनों की पार्किग की व्यवस्था राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रहेगी। एसएमडी सर्किल एवं मनुमार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किग की व्यवस्था तिब्बती मार्केट के खाली स्थल पर रहेगी। घोडा फेर सर्किल, बस स्टैण्ड, अशोका टाकीज की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था पुराने आयुर्वेद अस्पताल के मैदान में रहेगी। भवानी तोप, एसएमडी, कालीमोरी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था कम्पनी बाग के सामने मेन रोड पर रहेगी।

रैली, जुलूस व समारोह पर रहेगा प्रतिबंध

जारी आदेशानुसार 23 अगस्त तक अलवर शहर में सभी सामूहिक गतिविधियां जैसे रैली, जुलूस, सभा एवं समारोह पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों में आमजन, दर्शनार्थियों एवं श्रदालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल प्रबन्धन को धार्मिक स्थल की साफ- सफ ाई एवं रखरखाव की अनुमति रहेगी।

हॉस्पिटल, लैब, दवाई की दुकानें 24 घंटे खुलेंगी

इस अवधि में समस्त चिकित्सालय, लैब, केमिस्ट, चिकित्सा उपकरण, आयुष व पशुचिकित्सा की दवाइयां आदि की दुकानें 24 घण्टे खुली रहेंगी। अलवर शहर में सभी सरकारी, गैर सरकारी व बैंक संस्थान आदि कार्यालय खुले रहेंगे।