7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से दो जनों की और मौत, अब तक 56 ने गंवाई जान, 135 नए पॉजिटिव मिले

अलवर. बहरोड़. जिले में कोरोना से शुक्रवार को दो और व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिसमें अलवर शहर के सूर्य नगर निवासी 50 साल के एक व्यक्ति की जयपुर में मौत हुई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Oct 30, 2020

कोरोना से दो जनों की और मौत, अब तक 56 ने गंवाई जान, 135 नए पॉजिटिव मिले

कोरोना से दो जनों की और मौत, अब तक 56 ने गंवाई जान, 135 नए पॉजिटिव मिले


अलवर. बहरोड़.

जिले में कोरोना से शुक्रवार को दो और व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिसमें अलवर शहर के सूर्य नगर निवासी 50 साल के एक व्यक्ति की जयपुर में मौत हुई है। जिसे शुक्रवार सुबह ही जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। लेकिन जयपुर जाने के बाद मरीज की मौत हो गई। खास बात यह है कि मृतक में कोई भी दूसरी बीमारी भी नहीं थी। मृतक की 3 दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज को शुक्रवार को जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया था वहीं पर उनकी मौत हो गई। इसी तरह मुंडावर के नांगल उदिया गांव में 70 साल की एक महिला की भी जिला अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढऩे लगी है। प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 56 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के मरीज व मौत के आंकड़े प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट से कहीं ज्यादा है। वहीं अलवर जिले में 135 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

पॉजिटिव की संख्या 15 हजार के पास

जिले में अब कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की संख्या 15 हजार के पास पहुंच गई है। शुक्रवार को 135 नए पॉजिटिव आने से संक्रमितों की संख्या 14 हजार 928 तक पहुंच चुकी है। जिसमें से 14 हजार 480 रिकवर हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस 392 है। जिसमें से 270 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।

तीसरे चरण में संक्रमण
दिल्ली सहित अन्य जगहों के विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में अब कोरोना का संक्रमण तीसरे चरण में पहुंच चुका है। जिसे देखते हुए आमजन को अब ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। असल में पिछले करीब एक महीने में कई युवा लोगों की भी कोरोना से मौत हुई है जो चिंताजनक है।

कहां से कितने पॉजिटिव

अलवर शहर 73
भिवाड़ी 20

किशनगढ़ बास 10
मुंडावर 7

मालाखेड़ा कोटकासिम तिजारा 4-4
लक्ष्मणगढ़ रैनी 2-2

राजगढ़ बानसूर 1-1