6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सनसनीखेज: राजस्थान में यहां महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या! शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंके

जिला पुलिस अधीक्षक का कहना है कि संभव है कि महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई और शव के टुकड़े कर फेंक दिए हो

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Aug 15, 2020

Alwar Crime News: Dead Body Parts Of Women Found In Bhiwadi Area

सनसनीखेज: राजस्थान में यहां महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या! शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंके

भिवाड़ी. अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे के खिदरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने महिला से ज्यादती के बाद हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंके हंै। पुलिस महिला के दोनों पैर व धड़ की तलाश कर रही है।

भिवाड़ी फेज थर्ड थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे सूचना मिली कि खिदरपुर गांव के पास रीको के खाली भूखंड में महिला के शरीर के अंग मिले हैं। हत्यारे ने महिला के टुकड़े-टुकड़े कर जगह-जगह फेंक दिए थे। सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या व थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस व आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को महिला के दोनों हाथ व शरीर के बीच का हिस्सा मिला है। पुलिस, आरएसी व एमओबी की टीम ने घटनास्थल के निकट खाली भूखंडों व बाजरे के खेतों में दोनों पैर व धड़ की तलाश की, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।

वर्जन-भिवाड़ी में खिदरपुर गांव के पास महिला के शरीर के कुछ अंग मिले हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने महिला से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए हैं। पुलिस महिला के बाकी अंगों की तलाश कर रही है। इसके बाद महिला की शिनाख्त कर हत्यारे की तलाश की जाएगी।

-राममूर्ति जोशी, एसपी भिवाड़ी।