अलवर. भारत की गिनती विश्व के अधिकतम दुग्ध उत्पादक देशों में की जाती है, दूसरी ओर राजधानी दिल्ली के नागरिकों और वहां आने जाने वालों के लिए प्रतिदिन लगभग 50 लाख लीटर दूध की आवश्यकता होती है। अलवर जिला राजधानी दिल्ली से सटा हुआ एनसीआर का एक मुख्य जिला है ,जहां लगभग 28 से 50 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन किया जाता है। सरकार अगर योजना शुरु करे तो अलवर से दिल्ली और गुरुग्राम में दूध पहुंचाया जा सकता है। इससे दुग्ध उपलब्ध कराने वाले पशुपालकों किसानों को भी फायदा होगा।