अलवर. जिले में नगर पालिकाओं का अपना ही इतिहास है। अलवर में स्टेट समय में 1903 में नगर पालिका एक्ट लागू हो गया था और 8 नगर पालिकाएं राजगढ़, रामगढ़, बहरोड़, गोविन्दगढ़, तिजारा, बहादरपुर, शाहबाद, अलवर शहर में बनाई गई। उस दौरान नगर पालिका का आनरेरी प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट व सदस्यों की उप समिति पूर्व शासक की ओर से नाम जद की जाती थी। वर्ष 1918 में लक्ष्मणगढ़, मुण्डावर, थानागाजी और बानसूर में नगर पालिकाएं बनाई गईं, जिनकी आय 6 हजार रुपए थी। वहीं 1919-20 में नौगांवा अलावड़ा, मुबारिकपुर, प्रतापगढ़, नारायणपुर, मौजपुर, कठूमर, किशनगढ़, हरसौली तथा 1920-21 में सभी निजामतों व कस्बों में नगर पालिका स्थापित की गई, तब पूर्व अलवर स्टेट में नगर पालिकाओं की संख्या 21 से 29 हो गई। साथ ही अगले वर्ष यह संख्या बढकऱ 32 तक पहुंच गई।