3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले मेें सरकारी अस्पताल पर कसी नकेल, जांच के दायरे में आई सभी दी जाने वाली सुविधा

चिकित्सालयों में मिल रही सुविधाओं की अब हर महिने होगी जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 26 May 2018, 10:51 AM IST

Alwar : Hospital news

इस जिले मेें सरकारी अस्पताल पर कसी नकेल, जांच के दायरे में आई सभी दी जाने वाली सुविधा

महिला चिकित्सालय में रखे जाएंगे 100 सफाई कर्मचारी, लेखाधिकारी को मिलेगी चार्जशीट

अलवर. जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को सहायक कलक्टर मुख्यालय, आरसीएचओ व डिप्टी कन्ट्रोलर की समिति गठित कर चिकित्सालयों में दी जा रही सुविधाओं की प्रतिमाह जांच करा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने ओपीडी के बाहर 20 बैंच लगाने चिकित्सालय में साइकिल स्टैण्ड का ठेके लेने वाले ठेकदार की ओर से निविदा राशि अभी तक जमा नहीं कराने पर निर्देश दिए कि ठेकदार की ओर से 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देने पर ही उसे साइकिल स्टैण्ड का ठेका दिया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर में चिकित्सा के अलावा अन्य कोई विज्ञापन लगाना चाहे तो उसका टैंडर कर विज्ञापन लगाने की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में महिला चिकित्सालय में 100 सफाई कर्मचारी लगाने के लिए टैंडर प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के पाबंद करने के बावजूद सहायक लेखाधिकारी महेश शर्मा के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा कर्मचारियों के वेतन व वेतन एरियर का समय पर भुगतान नहीं करने की शिकायत पर जिला कलक्टर ने सहायक लेखाधिकारी महेश शर्मा को चार्ज शाीट देने एवं कार्य सम्पादन के लिए अन्य विभाग से सहायक लेखाधिकारी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान सहाय सहित संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद जिला कलक्टर ने सामान्य, महिला व शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने एवं एमआरआई कक्ष के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।

--------------------------------------------------------

डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार समाप्त

अलवर. डॉक्टरों का चल रहा दो घंटे का कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया है। शनिवार से सामान्य, जनाना व शिशु अस्पताल में सामान्य दिनों की तरफ काम काज होगा। वहीं शुक्रवार को डॉक्टरों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा था। इससे मरीजों को खासी परेशानी हुई। वेतन समय पर नहीं मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर सामान्य, जनाना व शिशु अस्पताल के डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मरीज इलाज के लिए परेशान होते रहे। आउट डोर में डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की लम्बी कतार लगी हुई थी। डॉ. मोहन लाल सिंधी ने बताया कि शनिवार को सामान्य दिनों की तरह काम काज रहेगा।