12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर जिले के राठ क्षेत्र की शांति को लगा ग्रहण, बदमाशों के कारनामें ऐसे पढ़कर आपके भी उड़ जाएगे होश

अलवर पुलिस के लिए चुनौती बने हरियाणा के बदमाश

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 28, 2018

Alwar : increase crime criminals challenging police

अलवर जिले के राठ क्षेत्र की शांति को लगा ग्रहण, बदमाशों के कारनामें ऐसे पढ़कर आपके भी उड़ जाएगे होश

आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर हो जाते हैं फरार

अलवर. हरियाणा की आपराधिक गैंगों की सक्रियता ने राठ की शांति पर ग्रहण लगा दिया है। गत वर्षों में बहरोड़, नीमराणा, भिवाड़ी, तिजारा, बानसूर, मुण्डावर, खैरथल, किशनगढ़बास आदि क्षेत्रों में हरियाणा की आपराधिक गैंगों के बदमाशों की ओर से हत्या, लूट जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से राठ क्षेत्र में लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले दिनों बहरोड़ में शादी समारोह में सरेआम नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा पर गोली बरसाना एवं पूर्व में हुई घटनाओं ने राठ क्षेत्र के लोगों को हिला कर रख दिया है। बीते दिनों हुई घटनाओं में हरियाणा की चीकू गैंग व डॉक्टर गैंग के शामिल होने का खुलासा हो चुका है।
हरियाणा क्षेत्र से लगने वाले बहरोड़, नीमराणा व भिवाड़ी व आसपास क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गैंग सक्रिय हैं। इन गैंगों के बदमाशों के पास अवैध तरीके से जुटाए गए आधुनिक हथियारों की भरमार है। पहाड़ी, जैनपुरबास, जागूवास, गण्डाला, उधनवास बहरोड़ कस्बे के बदमाश भी इन गैंगों में शामिल रहे हैं। इन बदमाशों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, फायरिंग, अवैध वसूली के मामले चल रहे है।
वर्चस्व कायम करने के लिए इन गैंगों के बदमाशों में टकराव की घटनाएं भी हो चुकी हैं। वहीं ऐसे बदमाशों के तार हरियाणा की कुख्यात चीकू गैंग, डाक्टर गैंग, आलू गैंग, लॉरेंस बिश्नोई, धर्मवीर गैंग से भी जुडे हैं। हरियाणा की गैंगों के बदमाश यहां के आपराधिक लोगों के पास फरारी काटने के लिए आते रहे हैं।

हरियाणा के बदमाशों का आतंक

प्रोपर्टी है प्रमुख कारण

जमीनों के सौदे सुलझाने और डील कराने में हो रही मोटी कमाई को देखते हुए बदमाश इस धंधे में आ रहे हैं। हरियाणा और आसपास के गैंग सरगना यहा जमीनों के धंधों में शामिल होकर मुनाफे में मोटी कमाई का हिस्सा पाने लगे हैं। उनकी बात नहीं मानने वालो पर बदमाश जानलेवा हमले करने से भी नहीं चूक रहे। इसी का परिणाम है कि प्रोपर्टी व्यवसाय में साझा नहीं करने वालों पर एक दूसरे गुट हमला करने लगे और अपना- अपना वर्चस्व स्थापित करने के प्रयास में वारदाते करने लगे हैं।

बानसूर

करीब चार साल पहले आपसी रंजिश के चलते कई थानों के हिस्ट्रशीटर लीलू गुर्जर की दिनदहाड़े हरियाणा के चीकू गैंग ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार लूट व गोलीबारी की वारदातें होती रही हैं। इससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अपराधियों के पुनर्वास पर लगे प्रतिषेद

बहरोड़ में नगर पालिका उपाघ्यक्ष हत्या प्रकरण में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रत्येक तथ्यों को जांच-परखकर पुलिस आगे बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। बहरोड़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में अपराधों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि अभ्यस्त अपराधियों के बार-बार समाज में पुनर्वास पर प्रतिषेद लगे।
राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक अलवर